Gold Rate : सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का दौर लगातार जारी है। बीते काफी दिनों से दोनों कीमती धातुओं के रेट आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। नए साल की शुरूआत सोने व चांदी में तेजी के साथ हुई है। आज सोना महंगा हुआ है वहीं सिल्वर (Silver Rate) में 3100 रुपये का उछाल आया है। अगर आप गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का ताजा रेट जरूर चेक कर लें।
भारत देश में सोने व चांदी की बढ़ती कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सोने और चांदी में हुई बंपर बढ़ौतरी से निवेशकों को खूब लाभ हुआ है। वहीं खरीदारों की चिंता बढ़ गई है। साल 2025 में सोने ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। जनवरी 2025 में 75 हजार रुपये मिलने वाला सोना अब 1 लाख 35 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जा पहुंचा है। चांदी (Silver Rate) ने 165 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया है।
सोने चांदी का ताजा भाव –
आज सोने और चांदी में जबरदस्त उछाल आया है। काफी दिनों से दोनों कीमती धातुओं के रेट बढ़ रहे हैं जिससे अब सोने का भाव (Sone ka bhav) ऑलटाइम हाई पर जा पहुंचा है। आज यानी 5 जनवरी रविवार को सोना और चांदी (Aaj Sone ka bhav) खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पहले आपको आज के ताजा रेट के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं आज के सोना और चांदी के ताजा रेट के बारे में –
3100 रुपये महंगा हुई चांदी –
इस हफ्ते में 24 कैरेट के सोने की कीमत (24 carat gold price) में 750 रुपये बढ़ी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड में 760 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है। बात करें चांदी की तो इस हफ्ते में चांदी की कीमत में 3100 रुपये का उछाल आया है।
5 जनवरी 2026 को सोने का ताजा भाव –
आज यानी 5 जनवरी रविवार को देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट (Delhi Gold rate) 1,35,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। वहीं दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने का भाव 1,24,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और चेन्नई, कोलकाता में 24 कैरेट सोना महंगा होकर (Gold Rate Hike) 1,35,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमतें 1,24,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
आज पुणे और बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोने का रेट महंगा होकर 1,35,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमतें (22 carat gold price) 1,24,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
आज भारत में चांदी का भाव –
आज भारत में 1 किलो चांदी की कीमत (Silver Rate Hike) 2,41,00 रुपये है। आपको बता दें कि इस साल घरेलू बाजार में अब तक चांदी की कीमतों में 163.5 प्रतिशत की तेजी आई है।
