Airtel Recharge Plans : एयरटेल की ओर से अपने ग्राहकों को शानदार रिचार्ज ऑफर्स दिए जा रहे हैं। आप एक रिचार्ज के साथ दर्जनों बाकी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस प्लान के हिसाब से आपको काफी बेनिफिट्स मिलेंगे।
एयरटेल की ओर से नए नए रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए जाते रहते हैं। अब एयरटेल का एक प्लान ऐसा है जो आपको एक रिचार्ज में कई सुविधाएं दिलाएगा। एयरटेल का 349 का रिचार्ज प्लान आपको ओटीटी प्लेटफॉर्मस के साथ कईं अन्य सुविधाएं देगा।
28 दिन की मिलेगी वैलिडिटी
एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान (Recharge Plan Airtel) पर आपको 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। आपको इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स का फायदा मिलेगा। साथ में डेढ़ जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। इसके साथ ही बहुत सारे अन्य बेनिफिट्स दिए जाएंगे।
अनलिमिटेड डाटा का भी मिलेगा लाभ
आपको एयरटेल के इस रिचार्ज में अनलिमिटेड 5G (Unlimited 5G Airtel) भी दिया जाएगा। अगर आपका मोबाइल फोन 5G है और आपके एरिया में 5G की रेंज आती है तो आप अनलिमिटेड 5G का प्रयोग कर सकते हैं। यह आपको केवल 5G नेटवर्क एरिया में ही प्रयोग करने को मिलेगा। यह आपको आपके प्लान के डेढ़ जीबी डाटा से अलग मिलेगा।
30 दिन की फ्री हेलो ट्यूंस का भी मिलेगा लाभ
एयरटेल के इस प्लान (Airtel Recharge Plans) में आपको 30 दिन की फ्री हेलो ट्यूंस का भी लाभ मिलेगा। आप अपनी पसंद की हेलो ट्यून लगा सकते हैं। इसके साथ ही आपको 17000 हजार रुपये की कीमत का 12 महीने का परप्लेक्सिटी प्रो AI का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। APPLE MUSIC भी आप स्ट्रीम कर सकते हैं, जोकि आपको पूरी तरह से एड फ्री मिलेगा। इसके साथ ही स्पैम फोन कॉल की भी जानकारी आपको पहले ही मिल जाएगी।
20 से ज्यादा ओटीपी प्लेटफार्म का मिलेगा सब्सक्रिप्शन
एयरटेल के इस प्लान में आपको सोनी लिव, (SONY LIV) जैसे 20 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफार्म का लाभ मिलेगा। इसके लिए आपको एयरटेल एक्सट्रीम प्ले ऐप डाउनलोड करनी होगी। इसका सब्सक्रिप्शन 28 दिन के लिए होगा। इस पर आपको चौपाल, होइचोई, सननेक्स्ट जैसे बहुत सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म मिलेंगे।
