Weather update : देशभर में भीषण ठंड पड़ रही है। आए दिन तापमान में हो रही गिरावट की वजह से ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में पारा जीरो डिग्री से नीचे आ गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई शहरों में सर्द हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है और तीन राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –
जनवरी महीने की आज 8 तारीख हो गई है और देश के लगभग सभी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आए दिन ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। दरअसल, पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी की वजह से तापमान तेजी से लुढ़क रहा है। उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो मैसम विभाग ने 29 शहरों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग (IMD Weather) ने 10 जनवरी को दक्षिण भारत के 3 राज्यों तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली वालो को सावधान रहने की सलाह दी है, क्योंकि यहां सुबह 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सर्द हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फ़बारी के चलते आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ सकी हैं।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम –
दिल्ली में बर्फीली हवाओं के चलते गलन भरी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली के पालम और लोधी रोड मौसम केंद्रों पर कोल्ड-डे की स्थिति बनी रही। आज न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है, जबकि अधिकतम तापमान 8.5 डिग्री तक जा सकता है। वहीं बात करें दिल्ली की वायु गुणवत्ता की, तो औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज सुबह 401 (गंभीर श्रेणी) दर्ज किया गया।
यूपी में ठंड का कहर –
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Weather) में भीषण ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। हाल ही में मौसम विभाग ने 15 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं, गोरखपुर, मैनपुरी, सीतापुर, शाहजहांपुर, देवरिया, आजमगढ़ में घना कोहरा छाया रहेगा। शीतलहर के चपेट में आने वाले शहरों में लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, बरेली, अमेठी, , अलीगढ़, आगरा, मथुरा और टुंडला शामिल हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
उत्तराखंड में होगी बर्फबारी –
IMD के अनुसार, उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) के ऊंचाई वाले इलाकों में आज जोरदार बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में तापमान तेजी से गिरेगा। मौसम विभाग ने भयंकर ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है, उनमें चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग शामिल हैं। राजधानी देहरादून में आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम –
बिहार (Bihar Ka Mausam) में भी ठंड का सितम देखने को मिल रहा है। 10 जनवरी को मौसम विभाग ने बिहार के 19 जिलों में बहुत घना कोहरा डाने का अलर्ट जारी किया है। पटना, सिवान, बक्सर, दरभंगा, भोजपुर, बेगूसराय, गया, समस्तीपुर, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय और मधुबनी में सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
