Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। चांदी में सोने से ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल की बात करें तो सोने ने 75% का रिटर्न दिया था। वहीं, चांदी ने 164% का रिटर्न दिया। आज चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगर आप चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।
चांदी की बढ़ती कीमतों ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। आए दिन सिल्वर प्राइस नए रिकॉर्ड बना रहा है। आज 13 जनवरी को चांदी में ऐतिहासिक बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले 1 साल से चांदी में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखी जा रही है जिस रफ्तार से चांदी 2025 में महंगी हो रही थी। 2026 में भी वही रफ्तार बरकरार है। एक्सपर्ट का कहना है कि इस साल चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है।
MCX पर गोल्ड-सिल्वर का रेट –
सोने और चांदी में बढ़ोतरी होने से जहां निवेशकों को खूब मुनाफा हो रहा है। वहीं खरीदारों की टेंशन बढ़ती जा रही है। अगर आप सोने और चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको आज का ताजा भाव जरूर जान लेना चाहिए। साल 2026 की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। दोनों कीमती धातुओं के रेट में हो रही बढ़ोतरी के पीछे कई प्रमुख कारण है, जो निवेश को और आम लोगों दोनों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।
इतने दिन बाद 3 लाख रुपये हो जाएगा चांदी का रेट –
आज 13 जनवरी 2026 को एमसीएक्स पर सोने और चांदी के दाम (Gold Silver Rate Today) सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। खासकर चांदी में ज्यादा उछाल आया है। एक्सपर्ट का कहना है कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। अगर रुझान ऐसे ही बना रहा तो चांदी के दाम सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। सवाल यह है कि क्या चांदी इस साल के आखिर तक 3,00,000 प्रति किलोग्राम का आंकड़ा पार कर पाएगी और सोने का भाव कहां तक पहुंचेगा?
सोने में 0.7% की बढ़ौतरी –
एमसीएक्स (MCX GolD rate) पर आज सोना बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। सुबह 7:00 के लगभग सोने का भाव 961 रुपए बढ़कर एक 1,38,703 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। यह लगभग 0.7% की बढ़ोतरी है। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण मिडिल क्लास के लिए सोना खरीदना बहुत महंगा हो गया है। पिछले कुछ समय में सोने और चांदी के दाम इतनी तेजी से बढ़े हैं कि हर कोई हैरान रह गया है।
आज 13 जनवरी को चांदी की कीमतों (Silver Rate Hike) में बंपर बढ़ोतरी हुई है। सुबह के समय चांदी 9,038 रुपए महंगी होकर 2,52,362 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची है। इसका मतलब है कि चांदी में लगभग 3.71% का उछाल आया है। कितनी बड़ी बढ़ोतरी के बाद चांदी अपने पुराने रिकॉर्ड के बहुत करीब पहुंच गई है। मौजूदा समय में बाजार में चांदी की मांग बढ़ती जा रही है और सप्लाई कम होने की वजह से दम रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट –
आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (Delhi Gold Rate) 1,40,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,890 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
मुंबई में 24 कैरेट सोने का रेट (Mumbai Gold Price) 1,40,450 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,28,740 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,05,330 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
हैदराबाद में 24 कैरेट सोना (Hyderabad Gold Pice Hike) 1,40,450 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है। इस प्रकार, पूरे देश में सोने के भाव में मामूली अंतर के साथ स्थिरता देखी जा रही है।
