8th CPC DA Hike Update : 7वें वेतन आयोग को 10 साल पुरे हो चुके हैं लेकिन अभी तक 8वां वेतन आयोग लागू नहीं किया गया है। इस बीच महंगाई भत्ते और सैलरी हाईक को लेकर कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच चर्चा तेज हो गई है। एक्सपर्ट ने कैलकुलेशन कर अंदाजा लगाया है कि जुलाई 2027 तक डीए (Dearness Allowance) में कितना इजाफा होगा और इसका सैलरी पर कितना असर होगा। आईये नीचे खबर में जानते हैं विस्तार से –
देश के एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग के लागू होने का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन इस दिन से नया वेतन आयोग लागू नहीं हुआ है। दरअसल, आयोग को रिपोर्ट तैयार करने में समय लगता है। पिछले वेतन आयोग के इतिहास को उठाकर देखें तो पता चलता है कि वेतन आयोग को रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपने में कम से कम 18 महीने से 24 महीने का समय लगता है। ऐसे में साफ होता है कि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission News) को आने में अभी काफी समय लगेगा।
लेकिन लाखों कर्मचारियों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। एक बड़ा सवाल यह है कि जब तक नया वेतन आयोग (New Pay Commission) लागू नहीं होता है तब तक DA यानी महंगाई भत्ता बढ़ता रहेगा। इसका जवाब हां है, यानी 8वां वेतन आयोग जब लागू होगा उस समय तक डीए में बढ़ौतरी जारी रहेगी। इससे कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत मिलेगी।
डीए होगा 70 प्रतिशत –
8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) का गठन नवंबर 2025 में हुआ है और सरकार ने आयोग को रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया है। रिपोर्ट तैयार होने में जुलाई 2027 तक का समय लग सकता है तब तक DA में कम से कम तीन बार इजाफा होगा, जिससे 8वां वेतन आयोग लागू होने तक महंगाई भत्ता (DA Hike) 70% के आसपास पहुंच जाएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ी बढ़ौतरी होगी।
इस दिन जीरो हो जाएगा डीए –
जब भी नया वेतन आयोग लागू होता है तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Hike) और डीआर (DR) सैलरी में मर्ज हो जाता है यानी डीए/डीआर को जीरो से शुरू किया जाता है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त उछाल आता है। आठवां वेतन आयोग लागू होने तक डीए में जितनी भी बढ़ौतरी होगी उसे बेसिक सैलरी के साथ जोड़ दिया जाएगा।
5वां वेतन आयोग (1996-2006): इसके अंत में DA 74 प्रतिशत बढ़ा था और फिर बेसिक सैलरी के साथ मर्ज किया गया था।
6ठा वेतन आयोग (2006-2016): इसके अंत तक DA मूल वेतन (Basic Pay) का 125 प्रतिशत तक पहुंच गया था।
7वां वेतन आयोग (वर्तमान): वर्तमान में महंगाई भत्ता 58% है मार्च में होने वाले संशोधन के बाद इसके 60 या 61 प्रतिशत होने की संभावना है।
8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी सेलरी –
नया वेतन आयोग आने पर जब महंगाई भत्ता जीरो होता है, तब एक ‘फिटमेंट फैक्टर’ (Fitment Factor) के आधार पर नई सैलरी तय की जाती है। इसे 2016 के उदाहरण से समझा जा सकता है। 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में सरकार ने 2.57 का फिटमेंट फैक्टर रखा था। इससे न्यूनतम बेसिक सैलरी 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये प्रति महीना हो गई थी। लेकिन जब महंगाई भत्ता रिसेट कर जीरो से शुरू किया गया, तो कर्मचारियों की कुल इन-हैंड सैलरी में वास्तविक बढ़ोतरी सिर्फ 14.3 प्रतिशत ही हुई।
अब सवाल है कि 8वें वेतन आयोग में क्या होगा?
वर्तमान में कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत मिल रहा है। हाल ही में होने वाले संशोधन में यह 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो सकता है। पिछले आयोगों (125%) की तुलना में काफी कम है, इसलिए जब 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Latest News) में इसे बेसिक सैलरी में मर्ज किया जाएगा, तो कर्मचारियों की वास्तविक सैलरी में होने वाली प्रतिशत वृद्धि पिछले बार की तुलना में कहीं ज्यादा होने की उम्मीद है। इसलिए कहा जा रहा है कि कम DA होने का मतलब है कि जब नया वेतन आयोग लागू होगा, तो बेसिक पे में होने वाला इजाफा जेब में आने वाली कुल सैलरी को काफी ज्यादा बढ़ा देगा।
