Railway Line In Haryana : मजबूत रेलवे नेटवर्क के मामले में हरियाणा 11 राज्यों की लिस्ट में शामिल है। इस लिस्ट में हरियाणा को नबंर वन पर लाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। राज्य में रेलवे से जुड़े कई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। हाल ही में सरकार ने हरियाणा के दो जिलों के बीच नई रेलवे लाइन को मंजूरी दी है। नई रेलवे लाइन के बनने से सफर आसान और तेज होगा। इसके साथ ही इन जिलों में जमीन के रेट तेजी से बढ़ेंगे। आईये नीचे खबर में जानते हैं नई रेलवे लाइन का रूट क्या होगा।
हरियाणा राज्य के बुनियादी ढ़ाचें को मजबूत करने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। राज्य सरकार द्वारा लोगों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए नए-नए एक्सप्रेसवे, हाईवे तथा रेलवे लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। राज्य में रेलवे नेटवर्क को बढ़ाने के लिए लगातार नई-नई रेलवे लाइन बनाई जा रही है। इसी कड़ी में सरकार ने अब (Railway News) हरियाणा के दो जिलों के बीच नई रेलवे लाइन बनाने की मंजूरी दी है। नई रेलवे लाइन (New Railway Line Haryana) के बिछ जाने से लोगों को एक शहर से दूसरे शहर जाने में आसानी होगी तथा आसपास के इलाकों की जमीन भी सोना बन जाएगी।
दो जिलों के बीच आपसी कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से हरियाणा (Haryana Development Project) के कैथल और अंबाला के बीच सीधी रेलवे लाइन को मंजूरी प्रदान की गई है। सांसद नवीन जिंदल द्वारा की गई मांग के आधार पर रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) द्वारा यह मंजूरी प्रदान की गई है। किसने प्रोजेक्ट के तहत कुरुक्षेत्र में रेलवे बाईपास के जरिए एक नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी।
यहां बनाया जाएगा नया रेलवे स्टेशन –
नई रेलवे लाइन के साथ-साथ कुरुक्षेत्र में नया रेलवे स्टेशन बनाने का भी प्रस्ताव है। आपको बता दे की कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर गांव के पास नया रेलवे स्टेशन बनाने की योजना है। सांसद नवीन जिंदल द्वारा प्रस्तावित नक्शे को रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव को सोपा गया है। नए रेलवे स्टेशन तथा बाईपास बिछाई जाने वाली रेलवे लाइन के तहत यात्रियों को सफर में आसानी होगी तथा सीधी और तेज रेलवे सुविधा (Railway Facilities) मिलेगी।
रिंग रोड की तरह काम करेगी नई रेलवे लाइन –
हरियाणा में बिछाई जाने वाली नई रेलवे लाइन (New Railway Line) एक तरह से रेल रिंग रोड का काम करेगी। इसके बनने से कुरुक्षेत्र जंक्शन पर ट्रेनों को इंजन रिवर्स करने की समस्या का समाधान हो जाएगा। फिलहाल, अंबाला से कैथल होते हुए नरवाना जाने वाली ट्रेनों को कुरुक्षेत्र जंक्शन पर साइड चेंज करनी पड़ती है, ऐसे में यात्रियों का काफी ज्यादा समय बच जाता है।
30 से 35 मिनट का समय नहीं होगा बर्बाद –
वर्तमान में , अंबाला और नरवाना के बीच कैथल होते हुए सिर्फ दो ट्रेनें चल रही है। इनमें रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा ट्रेन और दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस शामिल हैं। इन दोनों ट्रेनों को कुरुक्षेत्र जंक्शन पर इंजन रिवर्स करना पड़ता है, इंजन रिवर्स करने के चक्क्तर में यात्रियों के 30 से 35 मिनट खराब हो जाते है और अब नई रेलवे लाइन बिछ जाने से यात्रियों को काफी ज्यादा फायदा होगा।
नई बाईपास रेलवे लाइन (New bypass railway line) बनने के बाद ट्रेनें समय पर चल पाएंगी और लोगों को काफी ज्यादा फायदा होगा। अंबाला से नरवाना होते हुए राजस्थान और हिसार जाने वाली ट्रेनों के संचालन का विस्तार करने की संभावना भी बढ़ेगी।
इस दिन शुरू होगा सर्वे का काम –
रेलवे प्रशासन (Railway administration) की तरफ से बताया गया है कि नई रेलवे लाइन के इस प्रोजेक्ट के लिए सर्वे का कार्य अप्रैल तक शुरू कर दिया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद, प्रोजेक्ट की DPR (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जाएगी। इसके बाद, निर्माण कार्य को लास्ट मंजूरी देते हुए काम शुरू कर दिया जाएगा।
जमीनों के रेट में आएगा बंपर उछाल –
इस नए प्रोजेक्ट्स से हरियाणा प्रदेश (Haryana News) के दो जिलों को बड़ा फायदा होने वाला है। कैथल से अंबाला तक जो नई सीधी रेलवे लाइन बनाई जा रही है इससे आपसी कनेक्टिविटी बढ़ने के साथ-साथ जमीन के रेट भी हाई लेवल को पार कर जाएंगे।
इन जिलों को होगा फायदा
रेलवे के इस नए प्रोजेक्ट के पूरा होने से न केवल कुरुक्षेत्र, कैथल और अंबाला के यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि GT रोड बेल्ट के औद्योगिक और कमर्शियल विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। बबइस प्रोजेक्ट को हरियाणा के रेल नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
