Guar Bhav Today : ग्वार के भाव में एक बार फिर से तेजी आई है। ग्वार की कीमतों में तगड़ी तेजी देखने को मिली है। यह तेजी कुछ कुछ 2012 वाली जैसी तेजी दिखाई दे रही है। हालांकि अभी 2012 से भाव काफी कम है।
ग्वार की कीमतों में तेजी का सिलसिला बरकरा है। ग्वार का ताजा मंडी भाव जारी हो गया है। अलग-अलग मंडियों में भाव में काफी अंतर है। 2012 में ग्वार की कीमत 34 हजार रुपये तक चली गई थी। परंतु अब वह स्थिति नहीं है। चलिए जानते हैं कहां पर ग्वार की क्या कीमत चल रही है।
गुजरात मंडियों में ग्वार का भाव
गुजरात की अमरेली जिले की दमनगर मंडी में ग्वार का भाव (Guar prices in Gujarat markets) 9000 रुपये प्रति क्विंटल पर दर्ज किया गया है। मोरबी मंडियों में ग्वार का भाव 9050 से 10050 रुपये, राधनपुर मंडी में ग्वार का भाव 4700 से 5180 रुपये प्रति क्विंटल, पिपलाग में 2500 से 3000 रुपये, दीसा मंडी में 9000 से 10000 रुपये, नवसारी मंडी में ग्वार का भाव (Guar prices in Navsari Mandi ) 9500 से 10050 रुपये प्रति क्विंटल पर चल रहा है।
हरियाणा में ग्वार का भाव
हरियाणा की हांसी मंडियों में ग्वार का भाव (Guar Price in Haryana) 5000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है।
महाराष्ट्र की मंडियों में ग्वार का भाव
महाराष्ट्र की नागपुर मंडियों में ग्वार का भाव (Guar Price in Maharashtra) 3000 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल पर चल रहा है और पनवेल मंडी में 12000 से 14000 रुपये, मुंबई की मंडियों में 6000 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल, पुणे मंडी में ग्वार का भाव 5000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल पर दर्ज किया गया है। शोलापुर जिले की सोलापुर मंडी में प्रति क्विंटल ग्वार का भाव (Guar Price Today) 3000 से 4000 रुपये, शोलापुर जिले की अकलुजू मंडी में ग्वार 9000 रुपये से 13000 रुपये, शंभाजीनगर मंडी में ग्वार का भाव 6000 रुपये से 9000 रुपये प्रति क्विंटल पर बेचा जा रहा है। राहाता मंडी में ग्वार 10000 रुपये प्रति क्विंटल पर बेचा जा रहा है।
दिल्ली में ग्वार के भाव
दिल्ली में ग्वार के भाव (Guar prices in Delhi) की बात करें यहां की आजादपुर मंडी में ग्वार का भाव 3000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल पर चल रहा है।
राजस्थान में ग्वार का भाव
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की सूरतगढ़ मंडी में ग्वार का भाव (Guar Price in Rajasthan) 5161 से 5441 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है और सूरतगढ़ मंडी में 5161 से 5441 रुपये,लालसोट मंडी में 4700 से 5200 रुपये, दौसा मंडी में ग्वार का भाव 5180 से 5241 रुपये प्रति क्विंटल पर चल रहा है।
