Silver Rate Prediction : बीते कुछ समय में चांदी की कीमतों में खूब तेजी देखी गई है। चांदी की बढ़ती कीमतें सर्राफा बाजार में नया रिकॉर्ड बना रही है। अब इसी बीच चांदी की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट आया है। एक्सपर्ट ने जानकारी दी है कि चांदी की कीमतें आगामी समय में 6 लाख के पास पहुंच सकती है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि कब तक चांदी की कीमतें 6 लाख हो जाएगी ।
सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। खास तौर पर चांदी में जो तेजी दिख रही है, उस हिसाब से अभी चांदी में इन्वेस्ट करना आगामी समय में काफी फायदेमंद हो सकता है। चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली है और चांदी (silver price prediction 2026) 3 लाख रुपए के आंकड़ें को पार कर गई है। अब जानकारोर का कहना है कि आगामी समय में चांदी की कीमतें 6 लाख तक पहुंच सकती है।
एक्सपर्ट ने की निवेश से जुड़ी रणनीति साझाा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हाल ही में रॉबर्ट कियोसाकी ने चांदी की कीमतों (silver price prediction Updates) से जुड़ी और निवेश से जुड़ी रणनीति को लेकर जानकारी साझा की है। उनका कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रीय कर्ज में लगातार बढ़ौतरी हो रही है तो ऐसे में डॉलर की खरीदने की ताकत कम हो रही है तो इस वजह से कागजी मुद्रा पर भरोसा करने के बजाय लोगों को असली संपत्ति में इन्वेस्टमेंट करना चाहिए।
इन्वेस्टर्स को दी ये राय
उन्होंने पोस्ट में यह बात बताई है कि निवेशकों को डरने के बजाय मौके का फायदा उठाना चाहिए। जब भी चांदी की कीमतों (Silver Price Hike) में गिरावट आती है, तो वो और ज्यादा सोना, चांदी और बिटकॉइन खरीदते हैं। उनका कहना है कि यही रणनीति उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाती है। उनका कहना है कि अभी दुनिया की आर्थिक व्यवस्था डिग्रीधारी के हाथो में है, जिन्मे उतनी वित्तीय समझ नहीं है।
2026 में कितनी होगी चांदी की कीमत
पिछले कुछ समय से रॉबर्ट कियोसाकी सोने चांदी (Silver Price in 2026) की खरीददारी पर जोर दे रहे हैं। चांदी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए उन्होंने अनुमान जताया है कि 2026 के अंत तक चांदी की कीमत (Chandi Ke Rate) 200 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना है यानी लगभग 5.30 लाख रुपये से 6 रुपये लाख प्रति किलो तक पहुंच सकती है। बीते कुछ समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स और घरेलू वायदा बाजार MCX पर चांदी की कीमतों (Silver prices on MCX) में खूब तेजी देखी गई है। भारत में पहली बार चांदी 3 लाख रुपये प्रति किलो के आंकड़ें को पार कर गई है। बता दें कि पिछले सप्ताह जब चांदी 90 डॉलर के आसपास थी तो उन्होंने कहा था कि चांदी 100 के आंकड़े को पार करेगी और अब चांदी 109 पर पहुंच चुकी है।
घरेलू बाजार में चांदी के भाव
पिछले कारोबारी सेशन में हल्की गिरावट के बाद भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों लगभग 3.46 लाख रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी और घरेलू बाजार में चांदी (Silver prices in domestic market) 3.17 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। एक्सपर्ट का कहना है कि ये पीली धातुंए वित्तीय तौर पर सुरक्षा तो जरूर देती हैं, लेकिन बाजार में रिस्क भी बना रहता है। ऐसे में इन्वेस्टर्स को इन्वेस्टमेंट से पहले वित्तीय सलाहकार या बाजार एक्सपर्ट से राय जरूरत लेनी चाहिए।
