IMD Weather : देश के लगभग सभी राज्यों में कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है जिसकी वजह दिनभर तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ौतरी हुई है और भीषण ठंड से राहत मिली है। लेकिन अब एक-दो दिनों से बारिश का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग (kal ka mausam) ने अगले 72 घंटे में कई राज्यों में गरज चमक के साथ बरसात होने की भविष्यवाणी की है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा।
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले काफी दिनों से लगातार सक्रिय हो रहे हैं जिसकी वजह से मौसम में बड़ा बदलाव आया है। बारिश का दौर फिर से शुरू होने से भयंकर ठंड पड़ रही है सर्द हवाएं चलने से तापमान में तेजी से गिरावट आई है।
मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार, 27 और 28 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश से सटे मैदानी इलाकों में कई जगह गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। आज 26 जनवरी और कल 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बरसात होने के आसार हैं। 27 और 28 जनवरी को उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam) में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इन राज्यों में बर्फबारी का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है।
72 घंटे में इन राज्यों में होगी बारिश –
मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार, 27 जनवरी को पंजाब, हरियाणा (Haryana Mausam), चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं 27 और 28 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP Weather) और मध्य भारत के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
30 जनवरी को यहां छाएंगे बादल –
झारखंड में मौसम (Jharkhand Mausam) साफ होने से अब लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा। अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी हो सकती है। गणतंत्र दिवस के दिन मौसम साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं 29 और 30 जनवरी को आकाश में बादल छाये रह सकते हैं, हालांकि बारिश का अनुमान नहीं है।
बिहार में बढ़ेगी ठंड –
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने बताया है कि बिहार में अगले 4 दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। सुबह और शाम ठंड कुछ अधिक लगेगी, लेकिन दोपहर में अच्छी धूप निकलेगी, जिससे ठंड कम महसूस होगी। जनवरी लास्ट या फिर फरवरी के पहले वीक में थोड़ी ठंड बढ़ सकती है।
राजस्थान में सक्रिय होंगे पश्चिमी विक्षोभ –
मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में फिलहाल बड़े बदलाव होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, शेखावाटी क्षेत्र और राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। 26 और 27 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 26 जनवरी को दोपहर बाद पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान (Rajasthan Mausam) के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 27 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर संभागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज किए जाने की संभावना है।
