Gold Rate Hke : दुनिया भर में सोने की बढ़ती कीमतों में तहलका मचा दिया है। सोना अब अपने ऑलटाइम हाई पर जा पहुंचा है। इसमें लगातार हो रही बढ़ोतरी ने सभी को चौंका दिया है। हाल ही में मशहूर एक्सपर्ट रॉबर्ट कायोस्की की ने सोने की कीमतों (Gold Price) में 386% का उछाल आने की भविष्यवाणी की है। आईए जानते हैं, भविष्य में सोने के रेट क्या होंगे।
सोने की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। आज 28 जनवरी को सोने में ऐतिहासिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 1 साल में सोना 75,000 प्रति 10 ग्राम से 1,60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब जा पहुंचा है। इसमें लगातार हो रही रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी को देखते हुए लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं हर कोई यह जानना चाहता है कि भविष्य में सोने के रेट (Sona Bhav) कहां तक जाएंगे।
पिछले काफी दिनों से कुछ एक्सपर्ट सोने की कीमत (Gold Rate Hike) 2,00,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचाने का अनुमान लगा रहे थे। वहीं अब एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी हुई है। दरअसल सोना जल्द ही 9 लख रुपए प्रति 10 ग्राम होने वाला है। मशहूर किताब Rich Dad Poor Dad के लेखक Robert Kiyosaki ने यह भविष्यवाणी की है। उनका मानना है की सोना जल्द ही 386% महंगा होने वाला है। बता दें कि यह आंकड़ा सुनने में भले ही है अविश्वसनीय लगे, लेकिन इसके पीछे कई बड़े महत्वपूर्ण कारण है।
74 प्रतिशत महंगा हुआ सोना –
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें (Gold Rate) रिकॉर्ड हाई पर चल रही है। सोमवार को गोल्ड $5000 प्रति औंस से पार चला गया, जिसने निवेश को चौंका दिया। एक समय में सोना 5,092.70 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। एक्सपर्ट का कहना है कि वैश्विक तनाव, युद्ध जैसे हालात और आर्थिक अनिश्चितता ने सोने की मांग को बढ़ाया है। केवल एक साल में सोने की कीमत करीब 17 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि साल 2025 में सोने ने लगभग 74% महंगा हुआ है।
7,150 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है गोल्ड –
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर ऐसे ही हालत अगले कई सालों तक बने रहते हैं तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत (Gold Rate) $6000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। दूसरी ओर लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन के एक सर्वे के अनुसार 2026 में सोने का भाव 7,150 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। यदि ऐसा होता है तो भारत में सोने की कीमत (Sone ki kimat) 2,30,000 से 2,50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच सकती है।
सेंट्रल बैंक हर महीने खरीद रहे 60 टन सोना –
इस समय दुनिया भर के सेंट्रल बैंक तेजी से गोल्ड खरीद रहे हैं, जिसकी वजह से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है और यह सातवें आसमान पर जा पहुंचा है। कई विकासशील देश अमेरिका डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए अपने गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहे हैं। इस वजह से भी गोल्ड के रेट (Gold Rate Hike) बड़े हैं। रिपोर्ट के अनुसार सेंट्रल बैंक हर महीने उसे तन 60 टन सोना खरीद रहे हैं। पोलैंड जैसे देशों ने अपने सोने के भंडार को तेजी से भरना शुरू कर दिया है। वहीं चीन का सेंट्रल बैंक लगातार 14 महीने से सोने की खरीद कर रहा है।
सिर्फ सरकारें ही नहीं, बल्कि आम निवेशक भी सोने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। गोल्ड ETF में भारी निवेश देखने को मिल रहा है। 2025 में करीब 89 अरब डॉलर का निवेश सिर्फ गोल्ड ETF में आया। ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदों के बीच निवेशक बॉन्ड्स की बजाय सोने को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं।
हालांकि बढ़ती कीमतों का असर ज्वेलरी बाजार पर दिख रहा है। मिडिल क्लास के लिए गहने खरीदना मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद भारत जैसे देशों में छोटे गोल्ड कॉइन और बार की मांग बढ़ी है। निवेशक इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, क्योंकि इसमें किसी कंपनी के मुनाफे या बैलेंस शीट का रिस्क नहीं होता।
9 लाख रुपये प्रति दस ग्राम हो जाएगा सेाना –
इसी बीच रॉबर्ट कियोसाकी का बयान चर्चा में है। उनका कहना है कि भविष्य में सोना $27,000 प्रति औंस तक जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो भारत में सोने की कीमत (Gold rate) करीब 9 लाख रुपये प्रति तोला तक पहुंच सकती है। हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई समयसीमा नहीं बताई है। उनका मानना है कि मौजूदा आर्थिक हालात और कर्ज का बढ़ता बोझ सोने को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।
