Gold-Silver Price Today : चांदी की कीमतों में काफी दिनों से ऐतिहासिक तेजी देखने को मिल रही है। बीते काफी दिनों से चांदी के रेट आए दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। बीते साल चांदी ने 164 प्रतिशत का रिटर्न दिया है तो वहीं सोने में भी तूफानी तेजी दर्ज की गई है। आज चांदी एक झटके में 23 हजार रुपये प्रति किलो महंगी हुई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में सिल्वर के रेट कहां तक जाएंगे।
दुनिया में चांदी की कीमतों ने तहलका मचा रखा है। इसके रेट आए दिन नए शिखर पर पहुंच रहे हैं। चांदी में सोने से भी ज्यादा तेजी दर्ज की जा रही है। आज सिल्वर के रेट इतने ज्यादा बढ़ चुके हैं कि यह आम आदमी के बजट से बाहर हो गई है। जनवरी 2025 में 90 हजार रुपये किलो मिलने वाली चांदी (Chandi Ka Bhav) अब 3 लाख 50 हजार रुपये किलोग्राम से ऊपर जा पहुंची है।
आज सोने-चांदी में ऐतिहासिक उछाल –
आज 28 जनवरी 2026 को सर्राफा बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) ने नए ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय तनाव और बजट से पहले की सट्टेबाजी ने कीमतों में यह जबरदस्त उछाल लाया है। आज चांदी में 23,146 से ज्यादा की तेजी के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, जिससे इसकी कीमत 3,56,932 प्रति किलोग्राम हो गई है। कुछ शहरों में यह 3.60 लाख से 3.75 लाख के बीच भी बिक रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत (Sone ka bhav) 1,58,293 प्रति 10 ग्राम हो गया है। गहनों वाला 22 कैरेट सोना लगभग 1,48,610 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
अगर आप सोने व चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये भाव बिना GST और मेकिंग चार्ज के बताए गए हैं। ऐसे में ज्वेलरी शोरूम पर अंतिम कीमत 3% GST और मेकिंग चार्ज (Gold making charges) जुड़ने के बाद 24 कैरेट सोने का भाव 1,70,000 रुपये के करीब पहुंच गया है।
इस वजह से बढ़ रहे सोने-चांदी के रेट –
मध्य पूर्व और यूरोपीय क्षेत्रों में बढ़ते तनाव के कारण निवेशकों ने अपना पैसा सुरक्षित निवेश (Safe Haven) यानी सोने और चांदी में लगाना शुरू कर दिया है जिसकी वजह से दोनों कीमती धातुओं के रेट रॉकेट की स्पीड से दौड़ रहे हैं। चांदी सोने से भी ज्यादा महंगी हो रही है।
इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के कमजोर होने से कीमती धातुओं की मांग बढ़ गई है। वैश्विक बाजार में चांदी $110 प्रति आउंस और सोना $5,000 प्रति आउंस के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया है।
2026 बजट का भी दिख रहा असर –
1 फरवरी 2026 को पेश होने वाले बजट (Budget 2026) से पहले बाजार में डर और उम्मीद दोनों का माहौल है। निवेशकों को लग रहा है कि अगर ड्यूटी में कटौती नहीं हुई, तो कीमतें और ऊपर जा सकती हैं, इसलिए भारी खरीदारी हो रही है।
गाजियाबाद और दिल्ली में सोने व चांदी का रेट –
आज दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा में सोने-चांदी की कीमतें (Gold-Silver Rate) देश में सबसे ऊंचे स्तरों में से एक हैं। गाजियाबाद और दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,62,110 प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं गाजियाबाद और दिल्ली में चांदी का दाम 3,60,100 प्रति किलोग्राम हो गई है।
एक्सपर्ट ने निवेशकों को दी राय –
बाजार इस समय बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव वाला है। एक्सपर्ट का मानना है कि बजट (1 फरवरी) तक कीमतों में ऐसी ही अफरा-तफरी बनी रहेगी। अगर आप शादी-ब्याह के लिए खरीदारी करना चाहते हैं, तो छोटे-छोटे अंतराल पर खरीदारी करना (DCA) एक बेहतर विकल्प हो सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर बजट में ड्यूटी कम नहीं हुई, तो सोने का भाव 1,75,000 रुपये और चांदी 4,00,000 रुपये के पार जा सकती है। वहीं, अगर ड्यूटी घटती है, तो कीमतों में 3000 से 5000 रुपये की तत्काल गिरावट आ सकती है।
इस वजह से बढ़ रहे चांदी के रेट –
चांदी (Silver rate) की मांग सोलर पैनल और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Electric Vehicles) में तेजी से बढ़ रही है, जिससे इसकी किल्लत हो गई है। अमेरिका, ईरान और अन्य क्षेत्रों में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने निवेशकों को डरा दिया है, जिससे वे सुरक्षित निवेश के रूप में सोना-चांदी खरीद रहे हैं। आज 27 जनवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) ने आसमान छू लिया है। वैश्विक तनाव और 1 फरवरी को आने वाले बजट की अनिश्चितता के बीच बाजार में एक ‘परफेक्ट स्टॉर्म’ जैसी स्थिति है।
