iPhone 18 Pro : आईफोन के ग्राहकों की संख्या पहले के मुताबिक अब लगातार बढ़ती ही जा रही है। बीते दिनों कंपनी की तरफ से आईफोन 17 सीरीज को लांच किया गया था जिसे लोगों ने लाइनों में लगकर खरीदा और अब कंपनी की तरफ से जल्दी ही आईफोन 18 सीरीज को लांच किया जाएगा, जिसमें कई तरह के खास पिक्चर मिलने वाले हैं। चलिए खबर के माध्यम से जानते है आईफोन 18 प्रो से जुड़ी पूरी जानकारी।
आईफोन खरीदना आजकल हर किसी का सपना बन गया है। एप्पल कंपनी की तरफ से भी आईफोन की नई-नई सीरीज को बाजार में काफी तेजी से पेश किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों पहले एप्पल की तरफ से आईफोन 17 सीरीज को लांच किया गया था जिसे ग्राहकों की तरफ से काफी ज्यादा प्यार मिला।
फिलहाल मार्केट में आईफोन 17 की मांग (iPhone 17 demand) काफी ज्यादा बनी हुई है। लेकिन कई ग्राहकों के मन में आईफोन 18 सीरीज को लेकर भी ख्याल आ रहे हैं। आपको बता दे की एप्पल कंपनी की तरफ से जल्द ही आईफोन 18 प्रो और मैक्स सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आईफोन 18 को आईफोन 17e के साथ ही पेश कर दिया जाएगा।
iPhone 18 Pro में होगा ये नया
एप्पल अपनी iPhone 18 Pro सीरीज में बड़ा बदलाव (iPhone 18 Pro series) लाने जा रहा है, जिसमें Dynamic Island को हटाया जा सकता है। इसका मतलब है कि आईफोन की स्क्रीन से कट-आउट गायब हो जाएगा और एकदम फ्लैट स्क्रीन मिलेगी। यह बदलाव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि एप्पल अपने प्रोडक्ट में बदलाव कम ही करता है और iPhone 14 Pro सीरीज से एक जैसा डिजाइन एलीमेंट फॉलो कर रहा है।
Face ID का फेस बदलेगा
अगर iPhone 18 सीरीज से Dynamic Island गायब किया जाता है, तो फेस आईडी के सेंसर्स स्क्रीन के अंदर चले जाएंगे। लेकिन सेल्फी कैमरे के लिए स्क्रीन के लेफ्ट कोने में एक छोटा होल होगा, जिसे पंच-होल डिस्प्ले कहते हैं। यह एंड्रॉयड फोन में पहले से ही इस्तेमाल हो रहा है।
MAX Pro लेवल का कैमरा
आईफोन की हर एक प्रो सीरीज में कैमरा हमेशा शानदार ही मिलता है खासकर वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में और प्रो सीरीज के कैमरे को बेस्ट बताया जा रहा है। नॉर्मल फोटोग्राफी के मामले में तो कोई एंड्रॉयड फोन भी ऐसे हैं जो आईफोन को पीछे छोड़ रहे हैं, मगर वीडियो के मामले में आईफोन प्रो सीरीज (iPhone Pro Series) के कोई नजदीक भी नहीं है। एप्पल की नई सीरीज में कैमरा क्वालिटी और भी ज्यादा दमदार होने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि बैक कैमरे में वेरिएबल एपर्चर सिस्टम मिल सकता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अबकी बार नई सीरीज में मैक्स प्रो लेवल का कैमरा मिल जाएगा।
कलर ऑप्शन
आईफोन 17 सीरीज (iPhone 17 series) का कॉस्मिक ऑरेंज कलर हर किसी को पसंद आ रहा है तथा मार्केट में इसकी डिमांड भी काफी ज्यादा बढ़ती की जा रही है। अब कंपनी एप्पल प्रो सीरीज में burgundy, brown, और purple कलर लॉन्च कर सकती है। कई सारी रिपोर्ट्स का यही कहना है कि एप्पल कंपनी की तरफ से आईफोन 18 को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
