Renault duster : अगर आप भी एक नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। बता दें कि अब मार्केट में नई डस्टर लॉन्च (Renault duster Launch date) हो गई है। इस कार की कीमत काफी कम होगी। इसके साथ ही इसमें मिलने वाले फीचर्स भी बेहद दमदार होंगे। खबर के माध्यम से जानिये नई डस्टर के बारे में पूरी जानकारी।
भारतीय कार बाजार में रेनॉल्ट ने फिर से धमाल मचा दिया है। कंपनी ने अब जल्द ही मार्केट में एक नई गाड़ी को लॉन्च कर दिया है। इस कार में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स (Renault duster Features) मिल रहे हैं, वो भी बेहद ही कम कीमत में। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से डस्टर के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
रेनॉल्ट ने मचा दिया धमाल
फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी रेनॉल्ट ने अब एक बार फिर से भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर मिड-साइज SUV रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster 2026) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। ये SUV साल 2022 में बंद कर दी गई थी। इसके बाद अब कंपनी ने इस नए लुक्स और फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में दोबारा से पेश कर दिया है। नई डस्टर रेनॉल्ट ग्रुप के नए मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (Renault duster Power) पर बनाई जा रही है। नई एसयूवी में राइड कम्फर्ट, मजबूती और कई फीचर्स के साथ मर्ज की गई है।
रेनॉल्ट डस्टर की इतनी होगी कीमत
सबसे पहले अगर रेनॉल्ट डस्टर की कीमत के बारे में बात करें तो अभी तक कंपनी के द्वारा इस फोन की कीमत का कोई ऐलान नहीं किया गया है। फिलहाल कंपनी ने रेनॉल्ट डस्टर (Renault duster Price) की कीमत को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है। कंपनी मार्च 2026 में नई एसयूवी की कीमत का ऐलान करेगी। हालांकि, उम्मीद लगाई जा रही है कि रेनॉल्ट डस्टर की कीमत 9.50 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। रेनॉल्ट डस्टर (Renault duster feature) की प्री-बुकिंग 26 जनवरी से ही शुरू की जा चुकी है। ग्राहक रेनॉल्ट के R-pass प्लेटफॉर्म के जरिए 21,000 रुपये की टोकन राशि के साथ कार की बुकिंग कर सकते हैं।
रेनॉल्ट डस्टर का ऐसा होगा इंजन
नई रेनॉल्ट डस्टर को कंपनी ने कई इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। नई रेनॉल्ट डस्टर एसयूवी में Turbo TCe 160 इंजन देखने को मिल जाता है। जोकि 163PS पावर (Renault duster Power) और 280Nm टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही में एसयूवी में स्ट्रांग हाइब्रिड E-Tech 160, 1.8 लीटर हाइब्रिड इंजन मिल जाता है। जोकि 2 इलेक्ट्रिक मोटर (Renault duster Engine) और 1.4kWh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाता है। कंपनी ने दावा किया है कि ये हाइब्रिड SUV शहर में 80 प्रतिशत तक इलेक्ट्रिक मोड में चल सकती है। एसयूवी में Turbo TCe 100 पेट्रोल वेरिएंट भी लॉन्च की गई है।
रेनॉल्ट डस्टर के ये होंगे फीचर्स
नई रेनॉल्ट डस्टर एसयूवी में आपको एक से बढ़कर एक एडवांस फीचर्स (Renault duster Features) मिलने वाले हैं। इसमें LED हेडलैंप, कनेक्टेड LED टेललैंप, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और डिजिटल स्क्रीन जैसे कई फीचर्स को शामिल किया गया है। वहीं सेफ्टी फीचर्स के बारे में बात करें तो नई एसयूवी (Renault duster New SUV) में Level-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रिक टेलगेट दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें 700 लीटर तक का बूट स्पेस मिलेगा।
