Bank Holiday – अगर आप फरवरी में बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जान लेना जरूरी है। दरअसल आपको बता दें कि इस महीने अलग-अलग कारणों से कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में जरूरी बैंकिंग काम (banking work) समय से निपटाने के लिए पहले से प्लान करना बेहतर रहेगा… तो चलिए आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है छुट्टियों की लिस्ट-
फरवरी का महीना शुरू होने वाला है और इस दौरान अलग-अलग वजहों से कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें पब्लिक हॉलीडे के साथ-साथ सभी रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार भी शामिल हैं। इसके अलावा कुछ राज्यों में स्थानीय छुट्टियों (local holidays) के कारण भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। ऐसे में चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट, लॉकर या ब्रांच से जुड़े काम अटक सकते हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट (bank holidays list) जरूर चेक कर लें।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक छुट्टियों को तीन श्रेणियों में बांटा है। पहला- नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टियां, दूसरा- नेगोशिएबल एक्ट के अंतर्गत घोषित अवकाश, और तीसरा- RTGS (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) हॉलीडे। फरवरी में इन तीनों कैटेगरी में छुट्टियां पड़ रही हैं। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो RBI के हॉलीडे कैलेंडर को देखकर ही अपनी योजना बनाएं।
फरवरी में इन वजहों से बंद रहेंगे बैंक, चेक कर लें पूरी लिस्ट-
1 फरवरी (रविवार)- देशभर के सभी बैंकों में वीकली ऑफ रहेगा।
14 फरवरी (शनिवार)– देशभर के सभी बैंकों में सेकंड सैटर्डे की छुट्टी रहेगी।
15 फरवरी (रविवार)- सभी बैंकों में वीकली ऑफ रहेगा।
18 फरवरी (बुधवार)- लोसार पर्व के मौके पर सिक्किम के सभी बैंकों में हॉलीडे रहेगा।
19 फरवरी (गुरुवार)– छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर महाराष्ट्र के सभी बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
20 फरवरी (शुक्रवार)- अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में राज्य स्थापना दिवस की छुट्टी रहेगी।
22 फरवरी (रविवार)– देश के सभी बैंकों में संडे वीकली ऑफ रहेगा।
27 फरवरी (शुक्रवार)– मणिपुर में लुई-नगाई उत्सव पर बैंक बंद रहेंगे।
28 फरवरी (शनिवार)– फोर्थ सैटर्डे पर देश के सभी बैंकों में काम नहीं होगा।
ऑनलाइन और फोन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू-
बैंकों की छुट्टी के दौरान भी आप ऑनलाइन बैंकिंग (online banking) सेवाओं जैसे UPI, IMPS, NEFT, RTGS और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन और अन्य जरूरी काम कर सकते हैं। इन डिजिटल सुविधाओं पर बैंक छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ता, इसलिए रोजमर्रा के ट्रांजैक्शन (transaction) बिना रुकावट जारी रहेंगे।
1 तारीख को खुला रहेगा शेयर बाजार-
1 फरवरी 2026 को रविवार होने के बावजूद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में सामान्य दिनों की तरह ट्रेडिंग होगी। दोनों एक्सचेंजों ने सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दे दी है। आमतौर पर शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद (share market closed) रहता है, लेकिन बजट जैसी बड़ी आर्थिक घटनाओं के दौरान निवेशकों को तुरंत प्रतिक्रिया देने का मौका देने के लिए एक्सचेंज ‘स्पेशल ट्रेडिंग डे’ (special trading day) घोषित करते हैं, ताकि बजट घोषणाओं का असर रियल-टाइम में बाजार में दिख सके।
सभी सेगमेंट में होगा सामान्य काम-
NSE और BSE की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी को इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स (equity derivatives), करेंसी और कमोडिटी (Commodity) समेत सभी सेगमेंट में सामान्य रूप से ट्रेडिंग होगी। एक्सचेंजों ने स्पष्ट किया है कि भले ही यह दिन रविवार है, लेकिन क्लियरिंग और सेटलमेंट की प्रक्रिया (clearing and settlement process) में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। फरवरी 2026 के हॉलीडे कैलेंडर में यह इकलौता अपवाद होगा।
