PM Kisan Yojana – पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आने वाली है, इसलिए किसानों को अपने खातों की तैयारी कर लेनी चाहिए। इसके लिए पहले गांव की लिस्ट चेक करना जरूरी है ताकि यह पता चल सके कि आपका नाम शामिल है या नहीं। लिस्ट में नाम न होने पर समय रहते सुधार कराना आसान रहता है… तो चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है इसका पूरा प्रोसेस-
देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 22वीं किस्त के तहत 2-2 हजार रुपये किसानों के खातों में भेजे जाने की संभावना है। हालांकि फरवरी में मिलने की तारीख अभी तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है, लेकिन अनुमान है कि यह बजट के बाद ही वितरित की जाएगी।
हालांकि पीएम किसान की 21वीं किस्त ट्रांसफर (21st Installment Transfer of PM Kisan) होने से पहले 30 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के नाम हटा दिए गए हैं। आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, इसका पता आप अपने गांव की लिस्ट को चेक करके कर सकते हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त (21st installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का पैसा पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किया था। इस बार भी संभावना है कि किसानों को यह खुशखबरी दक्षिण भारत से ही मिले। हालांकि कुछ मामलों में एक ही परिवार में पति-पत्नी दोनों और नाबालिग सदस्य (Minor members) भी योजना का लाभ ले रहे थे, इसलिए फिजिकल वेरिफिकेशन (physical verification) के लिए उनका पैसा रोक दिया गया था। अब 22वीं किस्त से पहले आप अपना नाम गांव की लिस्ट में चेक कर सकते हैं।
पीएम किसान योजना: अपने गांव की लिस्ट कैसे देखें-
– गांव की लिस्ट चेक करने के लिए आपको पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
– पोर्टल में आपको Beneficiary List के टैब पर क्लिक करना होगा, अब नई स्क्रीन खुल जाएगी।
– अब आप जिस राज्य में रहते हैं, उसे चुनें। मान लीजिए उत्तर प्रदेश से हैं तो उसे चुनें।
– इसके बाद अपना जिला, उप जिला, ब्लॉक और फिर गांव को लिस्ट में से सिलेक्ट करें।
– अब आपको Get Report पर क्लिक करना है, आपके गांव में जितने लाभार्थी हैं, सबकी लिस्ट खुल जाएगी।
लिस्ट में नाम न हो तो घबराएं नहीं, ऐसे करें चेक-
अगर गांव की लिस्ट में आपका नाम नहीं दिखता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप पोर्टल पर जाकर “Know Your Status” के माध्यम से फिर से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (regiestration number) और रजिस्टर्ड मोबाइल पर आया OTP भरना होगा। अगर ग्रीन टिक नहीं दिखता, तो इसका मतलब है कि आपके पीएम किसान खाते में कुछ समस्या (Problem in PM Kisan account) है। अभी समय रहते इसे आसानी से सुधार लिया जा सकता है। इसके लिए आप सीधे नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय भी संपर्क कर सकते हैं।
गांव की लिस्ट में नाम न होने के पीछे की मुख्य वजह-
– पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करना
– पीएम किसान योजना का ईकेवाईसी न कराना
– फार्मर रजिस्ट्री का नहीं होना
– एक ही परिवार में पति-पत्नी दोनों को लाभ मिलना
– परिवार में नाबालिग सदस्य के खाते में पैसा आना
PM-Kisan योजना की 22वीं किस्त कब आएगी-
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार देश भर के किसानों को है। इस बार यह किस्त फरवरी में आने की उम्मीद है। पहले कहा जा रहा था कि बजट (budget) से पहले पैसा जारी हो सकता है, लेकिन इसकी संभावना कम दिखाई देती है। किसानों को 2,000 रुपये की यह किस्त फरवरी के अंतिम हफ्ते तक मिलने की संभावना है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
