Delhi-NCR – दिल्ली-एनसीआर में जल्द ही एक नया वैकल्पिक मार्ग मिलने वाला है, जिसके तहत हिंडन नदी पर नया ब्रिज बनाया जा रहा है। यह पुल नोएडा और ग्रेटर नोएडा (greater noida) को सीधे जोड़ेगा, जिससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा। बेहतर कनेक्टिविटी से आसपास के इलाकों में जमीन और प्रॉपर्टी की कीमतों में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है-
दिल्ली-एनसीआर के विकास को गति देने के लिए सरकार लगातार नई परियोजनाओं पर काम कर रही है। इसी क्रम में नोएडा (noida news) और ग्रेटर नोएडा के बीच यातायात को आसान बनाने के लिए एक नया वैकल्पिक मार्ग जल्द ही लोगों को मिलने वाला है।
सेक्टर-146/147 (नोएडा) और नॉलेज पार्क-3 (ग्रेटर नोएडा) को जोड़ने के लिए हिंडन नदी पर बन रहे नए पुल का निर्माण कार्य करीब 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जिससे आने वाले समय में ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। वहीं प्राधिकरण का दावा है कि अगले छह महीनों में यह मार्ग वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा-
हिंडन नदी पर बनाया जा रहा नया पुल-
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आवागमन को और बेहतर बनाने के लिए हिंडन नदी पर नया पुल बनाया जा रहा है। पुल के दोनों ओर नोएडा प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) द्वारा संपर्क मार्ग भी विकसित किए जा रहे हैं। यह नया मार्ग नॉलेज पार्क-3 को सीधे नोएडा के सेक्टर-146 और 147 से जोड़ेगा, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
निर्माणाधीन पुल और संपर्क सड़क का किया गया निरीक्षण-
नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक (General Manager of Noida Authority) एके सिंह ने निर्माणाधीन पुल और संपर्क सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित वर्क सर्किल-5 की टीम को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता (high quality) के साथ पूरा किया जाए, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इस मार्ग का लाभ मिल सके।
लगभग ₹25 करोड़ की लागत से बन रहा है यह प्रोजेक्ट-
अधिकारियों के अनुसार ग्रेटर नोएडा (greater noida) की ओर संपर्क मार्ग की लंबाई करीब एक किलोमीटर है, जिस पर लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं, हिंडन नदी पर पुल का निर्माण (Construction of bridge over Hindon River) उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम (ब्रिज कॉर्पोरेशन) की निगरानी में किया जा रहा है।
पूरा हो चुका 50 प्रतिशत कार्य-
महाप्रबंधक एके सिंह ने जानकारी दी कि इस परियोजना का करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य को अगले छह महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पुल के तैयार होने तक नोएडा (noida) की ओर संपर्क मार्ग का निर्माण भी पूरा कर लिया जाएगा, ताकि पूरा मार्ग एक साथ यातायात के लिए खोला जा सके और लोगों को तुरंत इसका लाभ मिल सके।
परी चौक के जाम से मिलेगी बड़ी राहत-
इस नए मार्ग के शुरू होने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा (greater noida) के बीच सफर करने वालों को एक अतिरिक्त और तेज विकल्प मिलेगा। खासतौर पर परी चौक पर ट्रैफिक का दबाव कम (less traffic pressure) होगा, जहां रोजाना हजारों वाहन जाम में फंस जाते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह रास्ता छात्रों, ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और औद्योगिक क्षेत्रों (industrial areas) में काम करने वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा और यात्रा का समय भी काफी घटेगा।
