Haryana ka Mausam : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है कड़ाके की ठंड के बीच अब बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले कई दिनों से हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। हाल ही में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में एक बार फिर जोरदार बारिश होने की चेतावनी जारी की है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं हरियाणा के किन हिस्सों में बरसेंगे बादल।
देश भर के अलग-अलग राज्यों में लगातार एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दो-तीन दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश की वजह से अब घना कोहरा भी छाने लगा है । मौसम विभाग (IMD Weather) की ताजा अपडेट के अनुसार अगले कई दिनों तक बारिश वाला मौसम रहने वाला है।
31 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (Mausam Update) की अपडेट के अनुसार, हरियाणा में आमतौर पर अगले 6 दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान 30 जनवरी और 31 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। इन दोनों ही दिन शीत लहर चलने की संभावना है।
बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से उत्तरी व पूर्वी जिलों में हल्के बादल छाए रहे और कहीं कहीं बारिश भी दर्ज की गई, पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में मौसम शुष्क रहा और ऊपरी के नीचले स्तर पर कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। इसके साथ ही पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में उत्तरी बर्फीली हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दोपहर बाद यह विक्षोभ आगे निकल गया। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान (Haryana temperature) में बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसा ही मौसम अगले कई दिनों तक रहने वाला है।
इस दिन होगी बारिश –
31 जनवरी रात्रि से पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 31 जनवरी देर रात्रि व 1 फरवरी को ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं हल्की व कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। इसी के प्रभाव से 2 और 3 फरवरी को राज्य के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश (IMD Rain Alert) होने अनुमान है। परंतु 4 फरवरी से मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दिन सर्द हवाएं चलेगी। जिससे रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम –
दिल्ली के मौसम (Delhi Mausam) में बड़ा बदलाव आया है जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री तक गिर गया है। तेज हवाओं से सुबह और शाम के वक्त ठिठुरन फिर बढ़ी है। आज 29 के बाद 30 जनवरी को भी अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रह सकता है। परसों 31 जनवरी और 1 फरवरी को NCR में मौसम फिर करवट ले सकता है।
31 जनवरी को गरज चमक के साथ बारिश होगी और तेज झोंकेदार हवाएं भी चलने का अनुमान है। 1 फरवरी को भी बारिश (Delhi Rain Alert) का अलर्ट जारी किया है। 1 फरवरी को सुबह से रात तक बारिश होने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 30 से 40 किमीटी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
राजस्थान का मौसम –
राजस्थान के मौसम (Rajasthan mausam) में बड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जहां उत्तरी राजस्थान और शेखावाटी इलाके घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं, वहीं दक्षिणी राजस्थान में Western Disturbance के यू-टर्न के बाद दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. प्रदेश में इस समय तापमान का अंतर इतना अधिक है कि एक ही राज्य में कड़ाके की सर्दी और हल्की गर्मी का अहसास एक साथ हो रहा है।
वहीं, श्रीमाधोपुर क्षेत्र में दो दिन पहले हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब कोहरे ने डेरा डाल लिया है। विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की रफ्तार थम गई है और कड़ाके की ठंड ने आमजन की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित किया है। मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों की संख्या में भारी गिरावट आई है।
