DA Hike : फरवरी माह की शुरुआत के साथ ही कर्मचारियों के जनवरी के डीए को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। डीए (DA Hike Updates) को AICPI-IW आंकड़ों से तय किया जाता है। हर छह महीने के आंकड़ों पर डीए तय किया जाता है। अब कर्मचारियों को ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के अहम आंकड़ों का इंतजार बना हुआ था और अब हाल ही में ये अहम आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
कर्मचारियों में जनवरी के डीए को लेकर बेकरारी से इंतजार बना हुआ है और अब हाल ही में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) से जुड़ी बड़ी खबर आई है। अब हाल ही में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के अहम आंकड़े जारी कर दिए गए हैं, जिससे जनवरी 2026 में होने वाले डीए संशोधन का रास्ता क्लियर हो गया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि जनवरी में कर्मचारियों का कितना डीए बढ़ सकता है।
दिसंबर 2025 का AICPI-IW डेटा जारी
जानकारी के लिए बता दें कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labor and Employment) की ओर से दिसंबर 2025 के लिए औद्योगिक श्रमिकों का AICPI-IW डेटा जारी कर दिया गया है, जो आंकड़े सामने आए हैं, उससे पता चला है कि यह सूचकांक (AICPI-IW data for December 2025) 148.2 पर स्थिर रहा है, इससे पहले नवंबर 2025 में भी सूचकांक इसी स्तर पर था। लगातार दो महीनों तक इंडेक्स समान रहा है, जिससे क्लियर हो गया है कि इस बार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से 63 प्रतिशत पहुंचने के आसार है।
कितना बढ़ सकता है कर्मियों का डीए
कर्मचारी यूनियंस के अनुसार, इस बार केंद्र सरकार डीए में 5 प्रतिशत का इजाफा कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों का मौजुदा डीए (Current DA of employees) 58 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन (All India NPS Employees Federation) के अध्यक्ष के मुताबिक और AICPI-IW के ताजा आंकड़ों को देखते हुए इस बार जनवरी के डीए में 5 प्रतिशत का इजाफा दिख रहा है।
जुलाई 2025 में कितना बढ़ा था डीए
केंद्र सरकार कर्मियों को वित्तीय तौर पर राहत देने के लिए एक बार जनवरी में और दूसरी बार जुलाई में डीए (DA in July) में संशोधन किया जाता है। जनवरी 2026 का डीए संशोधन इसी द्विवार्षिक प्रोसेस का हिस्सा है और इससे पहले जुलाई 2025 में सरकार ने आखिरी बार डीए को 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया था और अब जनवरी की डीए बढ़ौतरी (DA hike for January) में मौजुदा डीए 63 प्रतिशत तक पहुंचने के आसार है।
क्यों बढ़ाया जाता है कर्मियों का डीए
कर्मियों की परचेजिंग पावर बढ़ाने के लिए डीए दिया जाता है और डीए को समय-समय पर इसलिए संशोधित किया जाता है, ताकि कर्मियों को रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के असर से राहत दी जा सके। डीए (DA Hike In January) को बीते 12 महीनों के औसत इंडेक्स के आधार पर प्रतिशत में निकाला जाता है और डीए निकालने के लिए एक तय फार्मूले का यूज होता है, जिससे पता चलता है कि मौजूदा डीए में कितनी बढ़ौतरी होगी।
कब करेगी सरकार आधिकारिक घोषणा
भले ही अभी उपलब्ध आंकड़े और एक्सपर्ट के अनुमान के अनुसार कर्मचारियों के लिए सकारात्मक हिंट दे रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार ने कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। आज 1 फरवरी को बजट पेश होने के बाद ही सरकार इस पर औपचारिक मुहर लगा सकती है, जिससे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों (central employees news) और पेंशनभोगियों को फायदा हो सकता है।
