8th CPC Latest Update : सरकारी कर्मचारियों को सैलरी हाइक के लिए लंबा इंतजार कर ना पड़ेगा। 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गया है, लेकिन अभी तक केंद्रीस कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी/पेंशन में बढ़ौतरी नहीं हुई है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार अगले 1.5 साल तक नया वेतन आयोग लागू नहीं होने वाला है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं
आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission Updates) का गठन आज से दो महीने पहले ही कर दिया गया था और अब कर्मचारी सैलरी में बढ़ौतरी की राह देख रहे हैं। आज 1 फरवरी को बजट में 8वें वेतन आयोग को लेकर कोई अहम घोषणा नहीं हुई है। इससे कर्मचारियों के बीच 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्च तेज हो गई है। हाल ही में नए वेतन आयोग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
सैलरी हाइक के लिए करना होगा लंबा इंतजार –
आज 1 फरवरी को वित्त मंत्री मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने कार्य काल का 9वां आम बजट (Budget 2026) पेश किया है। बजट में कई योजनाओं और देश की तरक्की के लिए कई अहम घोषणा की है। लेकिन कर्मचारियों को जिस फैसले का बेसब्री से इंतजार था यानी आठवें वेतन आयोग पर खुले तौर पर ऐलान नहीं किया गया है। इससे यह साफ हो गया है कि मार्च 2027 तक आठवां वेतन आयोग लागू नहीं होगा। कर्मचारियों को सैलरी हाइक के लिए लंबा इंतजार करना होगा।
कर्मचारियों को नहीं होगा नुकसान –
अगर पुराने वेतन आयोग के इतिहास पर नजर डालें तो जब नया वेतन आयोग (new pay commission) लागू होता है तो रिपोर्ट तैयार करने में 18 से 24 महीने का समय लगता है। ऐसे में यह तो तय है कि मार्च 2027 तक नया वेतन आयोग लागू होने की कोई गुंजाइस नहीं है। नए वेतन आयोग में हो रही देरी से कर्मचारियों को नुकसान नहीं होगा। दरअसल, कर्मचारियों को एरियर मिलेगा। सरकार एरियर का एकमुश्त भुगतान करेगी।
कितना हो सकता है फिटमेंट फैक्टर
फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Hike) एक ऐसा गुणक होता है, जिसका यूज कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी से रिवाइज्ड बेसिक सैलरी की कैलकुलेशन के लिए होता है। सातवें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। अब माना जा रहा है कि आठवें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 1.70 से 2.86 के बीच तय हो सकता है।
2.15 फिटमेंट फैक्टर से सैलरी का केलकुलेशन
अगर आठवें वेतन आयोग के तहत सरकार 2.15 के मॉडरेट फिटमेंट फैक्टर तय करती है तो सभी लेवल पर कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा हो सकता है। इस फिटमेंट फैक्टर से लेवल 1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic Salary of Level 1 Employees) 18,000 से बढ़कर तकरीबन 38,700 हो सकती है। यानी देखा जाए तो अलाउंस को छोड़कर हर महीने 20,700 की बढ़ौतरी होगी। वहीं, लेवल 10 के अधिकारियों की सैलरी 56,100 से बढ़कर 1,20,615 तक पहुंच सकती है। यानी देखा जाए तो सीधे 64,515 रुपये की बढ़ौतरी होगी। वहीं, लेवल 18 के कर्मियों की बात करें तो इन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic salary of employees) 2,50,000 से बढ़कर तकरीबन 5,37,500 हो सकती है।
2.86 फिटमेंट फैक्टर से सैलरी का अनुमान
वहीं, आठवें वेतन आयोग में 2.86 फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor In 8th cpc) तय होता है तो इससे कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल आएगा। इस फिटमेंट फैक्टर से लेवल 1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic Salary of Level 1 Employees) 18000 से बढ़कर 51,480 हो सकती है। वहीं, लेवल 3 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 21,700 से बढ़कर 62,062 हो सकती है। वहीं, लेवल 6 के कर्मचारियों की सैलरी 35,400 से बढ़कर 1,01,244 हो सकती है। लेवल 10 के अधिकारियों की बेसिक सैलरी 1,60,446 तक पहुंच सकती है।
1.7 फिटमेंट फैक्टर से सैलरी केलकुलेशन
अगर 1.7 फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) रखा जाता है तो भी कर्मचारियों की सैलरी में काफी कम इजाफा देखने को मिलेगा। इससे लेवल 1 के कर्मियों की बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर 30600 के पास पहुंच सकती है। वहीं, लेवल 3 के लिए कर्मचारियों की सैलरी (Salary of employees for Level 3) 21700 से बढ़कर 36890 तक पहुंच सकती है और लेवल 6 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 35,400 से बढ़कर 60,000 हो सकती है।
