LPG Price Hike : वित्त मंत्री की ओर से आज 1 फरवरी को आम बजट पेश किया जाने वाला और बजट से ठीक पहले से आम लोगों को बड़ा झटका लगा है। बजट पेश किए जाने से पहले ही तेल मार्केटिंग कंपनियों (oil marketing companies) ने सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है, जिससे लोगों की जेब पर भार बढ़ने वाला है। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं इस बारे में –
आम बजट को लेकर लोगों में इंतजार बना हुआ है और इसी बीच आम बजट पेश किए जाने से पहले ही आम आदमी और छोटे-बड़े कारोबारियों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि नए महीने की शुरुआत पर ही सिलेंडर की कीमतों (LPG Price Hike ) में बढ़ौतरी हुई है। यानी तेल कंपनियों ने लोगों को महंगाई का झटका दे दिया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सिलेंडर की कीमतों में कितना इजाफा हुआ है।
LPG सिलेंडर की कीमतों में हुआ इजाफा
सरकार की ओर से आज 1 फरवरी से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों (LPG cylinder prices) में 50 रुपये का इजाफा किया है, लेकिन इस दौरान 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत (domestic cooking gas cylinder price) ज्यों की त्यों बनी है, जिससे आम लोगों को राहत मिली है।होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, कैंटीन, बेकरी और छोटे कारोबारी, जो LPG सिलेंडर का यूज करते हैं, उनकी जेब पर इस बढ़ौतरी का असर पड़ सकता है। इसके साथ ही खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी असर देखा जा सकता है।
किन शहरों में कितने हो गए दाम
LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की तेजी के बाद राजधानी दिल्ली में इस सिलेंडर के भाव (Cylinder prices in Delhi) 1,740.50 रुपये हो गए हैं और कोलकाता में LPG सिलेंडर की कीमतें 1,844.50 रुपये, आर्थिक राजधानी में 1,692.00 रुपये, चेन्नई में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें (LPG cylinder price in Chennai) 1,899.50 रुपये हो गई है।
क्या चल रहे घरेलू सिलेंडर के रेट
सरकार की ओर से यह क्लियर किया है कि सिलेंडर की कीमतों में यह तेजी सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर (Commercial cylinder) पर लागू होगी, घरेलू सिलेंडर की कीमतें (domestic cylinder prices) अभी ऐसी ही रहने वाली है। घर में यूज होने वाले 14.2 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत ऐसी ही रहेंगी और इनकी कीमतों में आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को बदलाव हुआ था। तब से घरेलू सिलेंडर के यही रेट चल रहे हैं।
किन लोगों पर पड़ेगा इस बढ़ौतरी का असर
LPG सिलेंडर की कीमतों (LPG cylinder prices) में इजाफे से होटल और रेस्टोरेंट का खर्चा बढ़ सकता है ओर बाहर के खाने की कीमतें बढ़ जाएंगी और ढाबों और छोटे दुकानदारों पर इस बढ़ौतरी का आर्थिक दबाव पड़ सकता है। हालांकि इस दौरान घरेलू सिलेंडर जस के तस बने हुए हैं, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली है। सब मिलाकर सरकार ने बजट से ठीक पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर में इजाफा कर दिया है।
