Gold-Silver Rate : 29 जनवरी के बाद से सोने और चांदी की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट आई है। निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। जनवरी 2025 से हो रही बढ़ौतरी के बाद जनवरी 2026 के आखिरी दिनों में दोनों कीमती धातुओं के रेट भरभरा कर गिरे हैं। आज 2 फरवरी को सुबह बाजार खुलते ही सोने-चांदी अचानक नीचे आया, परंतु, इसके बाद शाम होते-होते सोने में चमक फिर से लौट आई। लेकिन चांदी (Chandi Rate) की हवा टाइट हो गई है।
सोने और चांदी की कीमतों में दो-तीन दिन में आई गिरावट ने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, पिछले 1 साल से रिकॉर्ड बना रहे सोने-चांदी के रेट सातवें आसमान से सीधे जमीन पर आकर गिरे। 2026 के जनवरी में आई इस बड़ी गिरावट को पिछले दो से तीन दशकों में सबसे बड़ी गिरावट माना जा रहा है। इससे पहले 1980 में सोना (Gold Rate) 50 डॉलर प्रति औंस से 11 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था।
6653 रुपये सस्ता गोल्ड –
अंतराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में , 2 फरवरी को जोरदार गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Rate) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा 1,43,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ है। इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,49,653 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था। इस हिसाब से आज 6653 रुपये सस्ता हुआ है। लेकिन सुबह बाजार खुलते ही सोना 136185 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गया था। शाम होते होते सोने (Sona Bhav) में तेजी लौट आई।
सोने ने की रिकवरी –
2 फरवरी की सुबह 10:10 बजे, MCX पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,40,000 रुपए पर ट्रेड कर रहा था, जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 9,600 रुपये की गिरावट दिखाता है। एमसीएक्स गोल्ड (MCX Gold Rate Today) शुरुआती कारोबार में 1,46,800 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था। कल के मुकाबले आज सोने में कम गिरावट आई है। आज सोने ने सस्ता होने के बाद फिर से रिकवरी कर ली है।
पहले ही थी सोने चांदी में गिरावट की आशंका –
एक्सपर्ट के मुताबिक, इस बार बजट (Budget 2026) रविवार को पेश होने के कारण कमोडिटी बाजार में भी ट्रेडिंग हो रही है। सोना-चांदी में गिरावट की आशंका पहले से जताई जा रही थी। माना जा रहा था कि बीते सप्ताह की तेज गिरावट से निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है और इसका असर बजट डे पर भारी मुनाफावसूली के रूप में देखने को मिल सकता है। वायदा कारोबार शुरू होते ही यह अनुमान सच साबित होता नजर आया।
एक्सपर्ट ने की भविष्यवाणी –
सोने- चांदी की कीमतों में हुई बड़ी करेक्शन के बाद एक्सपर्ट ने भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि सोने की कीमत 2026 (Gold Rate 2026) के अंत तक कई आर्थिक और वैश्विक फैक्टर्स पर निर्भर करेगी। मुद्रास्फीति, डॉलर की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय मांग को देखते हुए कीमतों में उतार-चढ़ाव संभव है। निवेशकों को इस दौरान सतर्क रहने और सही समय पर निवेश करने की सलाह दी जा रही है।
इस स्थिति में, गोल्ड एंड डायमंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के महासचिव शांतकुमार ने सोने और चांदी (Gold Silver rate) के खरीदारों को कीमतों में आई इस गिरावट का लाभ उठाने की सलाह दी है। यदि आप शादी-ब्याह के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो यह शानदार मौका हो सकता है। वहीं अगर निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ समय के लिए बाजार को संभलने दें।
2026 के आखिर तक इतना हो जाएगा सोने चांदी का भाव –
एक्सपर्ट ने भविष्यवाणी की है कि इस साल 2026 के अंत तक सोने की कीमत (Gold Rate Hike) 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो सकती है और चांदी की कीमत (Silver Price) 6 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक जा सकती है।
