IND vs PAK U19 World Cup: आईसीसी अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 6 में इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम और पाकिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच भिड़ंत हुई थी। भारत ने इस मैच को 58 रनों से जीतकर तहलका मचा दिया है।
IND vs PAK U19 World Cup: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स स्टेज में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 58 रनों से शानदार जीत दर्ज की। ये मैच सेमीफाइनल की रेस को देखते हुए दोनों टीमों के लिए काफी अहम था, लेकिन भारतीय टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।
इस जीत के साथ भारत की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है और पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। ये मैच जिम्बाब्वे के बुलावायो में क्वींस स्पोर्ट्स क्लब पर खेला गया, जहां भारतीय टीम ने कमाल का खेल दिखाया।
IND vs PAK: भारत से हारा पाकिस्तान
पाकिस्तान को 253 रन का टारगेट 33.3 ओवर में चेज करना था। इसके बाद ही वे फाइनल तक पहुंच सकते थे। लेकिन, पाकिस्तान ऐसा करने में नाकाम रहा। हालांकि, पाकिस्तान जीत की ओर तो बढ़ रहा था। 151 पर उनका तीसरा विकेट गिरा था। इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई और पूरी पाकिस्तानी टीम 198 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

IND vs PAK: टीम इंडिया ने बनाए 252 रन
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम पहले बैटिंग करते हुए 49.5 ओवर में 252 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। वेदांत त्रिवेदी ने सर्वाधिक 68 रन बनाए थे। कनिष्क चौहान ने 35 तो वैभव सूर्यवंशी ने 30 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए 3 विकेट अब्दुल सुभान ने लिए। 2 विकेट मोहम्मद सय्यम ने लिए। 1-1 विकेट अली रजा, अहमद हुसैन, मोमिन कमर और अली हसन बलोच को भी मिला था।
भारतीय गेंदबाजों ने उड़ाई पाक की धज्जियां
पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की थी। ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान आसानी से जीत दर्ज कर लेगा। फिर भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार कमबैक किया और पाकिस्तान की बैटिंग लाइन अप की धज्जियां उड़ा दी। पाकिस्तान के आखिरी 7 विकेट सिर्फ 43 रन के अंदर-अंदर गिरे। 46.2 ओवर में पाकिस्तान 194 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गया। भारत के लिए 3-3 विकेट खिलन पटेल और आयुष म्हात्रे ने लिए। ने लिए। 1-1 विकेट आरएस एम्ब्रिश, हेनिल पटेल, कनिष्क चौहान और विहान मल्होत्रा को मिला।
