Repairs on National Highway : नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए ये खबर बेहद जरूरी होने वाली है। दरअसल, आपको बता दें कि हरियाणा में अब नेशनल हाईवे पर मरम्मत का काम किया जाना है। इस मरम्मत (Repairs on National Highway) के चलते 8 दि तक इस रूट पर जाम लग सकता है और इस दौरान यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
जहां एक ओर हरियाणा में विकास की गति को तेज करते हुए नए-नए राष्ट्रीय राजमार्ग और नेशनल हाईवे बनाए जा रहे हैं। वहीं, अब कुछ नेशनल हाईवे पर मरम्मत का काम किया जा रहा है। अब हरियाणा में एक नेशनल हाईवे के मरम्मत (repair of national highway) के चलते इस रूट पर 8 दिन तक जाम लग सकता है और यातायात प्रभावित रहेगा। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में-
किस हाईवे पर चल रहा काम
जो वाहनचालक दिल्ली-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (Delhi-Panipat National Highway-44) पर सफर करते हैं, उन्हें अगले 8 दिन तक भारी परेशानी हो सकती है। ऐसे में भिगान टोल प्लाजा से हलदाना बॉर्डर तक दिल्ली-पानीपत लेन (Delhi-Panipat Lane) पर सड़क मरम्मत का काम चलने वाला है। NHAI द्वारा 10 फरवरी तक मरम्मत काम किया जाएगा, जिस वजह से संबधित लेन बंद रहेंगे।
ऑप्शनल रास्ते से डायवर्ट होगा ट्रैफिक
NHAI द्वारा (Delhi-Panipat highway) अब सड़क की डेमेज सतह, गड्ढों और कमजोर हिस्सों की मरम्मत का काम किया जा रहा है, जिसके चलते जाम की स्थिति बनी रह सकती है और इस दौरान भारी वाहनों की आवाजाही ज्यादा होने से हालात खराब हो सकते हैं और यातायात प्रभावित हो सकता है। इस दौरान वाहनचालको को कई किमी लंबा जाम झेलना पड़ सकता है और कंडिशन को कंट्रोल करने के लिए ओर मेन रोड पर दबाव कम करने के लिए जरूरत पड़ने पर ऑप्शनल रास्ते से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता है। बता दें कि इसके लिए ट्रैफिक पुलिस और एनएचएआई की टीम (NHAI team) नजर रखेगी।
क्यों किया जा रहा मरम्मत का काम
NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर का कहना है कि इस मार्ग की मरम्मत बेहद जरूरी हो गई थी, क्योंकि इस रोड पर डेमेज हिस्सों से एक्सीडेंट का खतरा बढ़ गया था।इस वजह से NHAI ने रिपेयरिंग काम को तय समय सीमा में पूरा करने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान यातायात सुगम बनाए रखने के लिए जहां रिपेयरिंग का काम किया जाएगा, वहां की लेन को बंद किया जाएगा। ऐसे में वाहन दूसरी लेन से होकर के गुजरेंगे, जिससे यातायात सुगम रहेगा और अगर वाहनों की दबाव बढ़ने पर जाम बढ़ सकता है और इस वजह से वाहनों का रूट डायवर्ट (diverted route of vehicles) किया जा सकता है।
