Railway Line : देश के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार की तरफ से नई नई सड़क बनाई जा रही है तथा नई रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। अभी रेलवे विभाग की तरफ से तीन नई रेलवे लाइन बिछाने को लेकर मंजूरी मिल चुकी है। रेलवे विभाग की तरफ से उठाए गए इस कदम से लोगों को काफी ज्यादा फायदा होने वाला है।
भारतीय रेलवे की तरफ से यात्रियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए नई रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। अब फिर रेलवे विभाग की तरफ से तीन नई रेलवे लाइन बिछाने की मंजूरी प्रदान की गई है। रेलवे विभाग (Railway Department) की तरफ से पश्चिम बंगाल में तीन नई रेलवे लाइनों की सर्वे को लेकर मंजूरी मिली है। आपको बता दे की इन तीनों प्रोजेक्ट्स के कुल लंबाई 178 किलोमीटर होगी। यात्रा को शुगम बनाने तथा आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करने के लिए यह नई रेलवे लाइन काफी ज्यादा लाभाकारी साबित होगी।
रेलवे विभाग (Indian Railway Department) द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार 73 किलोमीटर लंबी सीउरी-नाला रेल लाइन झारखंड के नाला (जमतारा) से सीधे जुड़ेगी। इस रास्ते से तीर्थस्थलों पर जाने वालें श्रद्धालुओं को भी बड़ा फायदा होगा। फिलहाल, सड़क का रास्ता काफी टेढ़ा-मेढ़ा तथा परेशानियों से भरा है लेकिन नई रेलवे लाइन के बिछ जाने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ व्या27 किमीपारिक गतिविधियों में भी तेजी होगी।
वहीं, 27 किलोमीटर लंबी रेल लाइन भी बिछाई जाएगी जो हुगली जिले के खानाकुल को आराबाग से जोड़ने वाली एकमहत्वपूर्ण परियोजना है। महान समाज सुधारक राजा राममोहन रॉय का जन्मस्थान भी हुगली जिला ही है। फिलहाल, केवल सड़क मार्ग के जरीए ही आवागमन है लेकिन इसके लिए पिछलें कई सालों से मांग की जा रही थी। अब इस नर्द रेल लाइन के बिछ जाने से पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ क्षेत्र का विकास (Regional development) सुनिश्चित होगा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
रसूलपुर (मुख्य लाइन) को पल्ला रोड (कॉर्ड लाइन) से जोड़ने वाली रेलवे की तीसरी परियोजना (Railway’s third project) रसूलपुर-जंगलपारा बाईपास लाइन है जो 78 किलोमीटर लंबी होगी। इस नई रेलवे लाइन के बन जाने से इंजन को रिवर्स करने की समस्या खत्म हो जाएगी और मासाग्राम पर रेल ओवर रेल ब्रिज (Rail over rail bridge) बनेगा। साथ ही, मथनाशीपुर हॉल्ट को पूर्ण ब्लॉक स्टेशन का दर्जा दिया जाएगा। कम दूरी पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें और हल्की मालगाड़ियां सीधे चलेंगी, जिससे मुख्य लाइनों पर यातायात दबाव नही बनेगा और क्षमता डबल हो जाएगी।
नई रेलवे लाइन से होगा ये फायदा
नई रेलवे लाइन (New railway line) के बिछ जाने से आपसी कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा यात्रा के समय में बचत होगी। व्यापारिक गतिविधियों को इजाफा मिलने के साथ-साथ कई खास पर्यटन केंद्रों का विकास होगा। रेलवे मंत्रालय की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं कि इसके सर्वेक्षण कार्य को शुरू किया जाए।
