8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए हर दस साल में नया वेतन आयोग लागू किया जाता है। नए वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर का अहम रोल होता है। अब हाल ही में फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission ) के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी 18000 से बढ़कर 58500 रुपये हो जाएगी। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में-
केंद्र सरकार की ओर से नवंबर 2025 में आठवें वेतन आयोग का गठन कर दिया गया है और अब जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) प्रभावी हो गया है। आठवे वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने का फायदा लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और लगभग 69 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा।
कितने फिटमेंट फैक्टर की हुई मांग
FNPO की ओर से मांग की गई है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor in 8th Pay Commission) को 3.0 से बढ़ाकर 3.25 किया जाए। इसके साथ ही यह भी मांग की गई है कि सालाना वेतन बढ़ौतरी (Annual Increment) को 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत किया जाए। अगर ऐसा होता है तो लोअर और मिडिल लेवल कर्मचारियों को बंपर लाभ होगा।
लेवल के अनुसार कर्मियों का फिटमेंट फैक्टर
हम आपको एक उदाहरण के माध्यम से समझाते हैं। उदाहरण के तौर पर, अभी लेवल-1 कर्मचारी की बेसिक सैलरी (Basic Salary of Level-1 Employee) 18,000 रुपये है। ऐसे में आठवें पे कमीशन में अगर 3.25 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाता है, तो उससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तकरीबन 58,500 रुपये तक पहुंच सकती है।
FNPO की ओर से सभी लेवल के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर को लेकर सुझाव दिया है। FNPO का कहना है कि लेवल 1 से 5 के लिए 3.00 का फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) रखा जाना चाहिए और लेवल 6 से 12 के लिए 3.05 से 3.10 तक फिटमेंट फैक्टर तय हो सकता है। वहीं, सीनियर अधिकारियों जो लेवल 13 से 15 तक के कर्मचारियो के लिए 3.05 से 3.15 और लेवल 16 व उससे ऊपर के लिए 3.20 से 3.25 तक फिटमेंट फैक्टर की मांग की गई है।
लेवल के अनुसार कितनी बढ़ेगी कर्मियों की सैलरी
अगर इन प्रस्तावित फिटमेंट फैक्टर को लागू किया जाता है तो इससे लेवल-1 की बेसिक सैलरी (Level-1 Basic Salary) 54,000 रुपये हो सकती है और लेवल-5 के कर्मचारियों की सैलरी 87,600 रुपये और लेवल-10 की बेसिक सैलरी तकरीबन 1.73 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं, कैबिनेट सेक्रेटरी जो लेवल-18 के कर्मचारियों की की बेसिक सैलरी (Basic salary of Level-18 employees) तकरीबन 8.12 लाख रुपये तक पहुंचने के आसार है।
कब होगी NC-JCM की बैठक
FNPO के जनरल सेक्रेटरी का कहना है कि ये सभी सुझाव 8वें वेतन आयोग के ड्राफ्ट (Draft 8th Pay Commission) का हिस्सा ही होंगे। 25 फरवरी 2026 को NC-JCM की बैठक आयोजित की जानी है, जिसके बाद आखिरी सिफारिशें आयोग की चेयरपर्सन को सौंपी जाएंगी।
FNPO के अनुसार पहले के वेतन आयोगों में फिटमेंट फैक्टर सभी लेवल पर एक जैसा नहीं था। इस वजह से इस बार मल्टी-लेवल फिटमेंट फैक्टर (Multi-Level Fitment Factor) की डिमांड की गई है, जो एक्रोयड फॉर्मूला पर पूरी तरह से बेसड है। इसमें 4 सदस्यीय परिवार की जरूरतें पर गौर किया गया है। इन जरूरतों में भोजन, कपड़े, घर और अन्य जरूरी खर्चें शामिल है। सरकार द्वार इन मांगों को स्वीकार करते ही कर्मचारियों के लिए ये बड़ी सौगात साबित होगी।
