Gold Silver : एक्सचेंज ट्रेड्स फंड्स में 3 फरवरी को सुबह के समय सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह के समय हुई गिरावट के बाद थोड़ी रिकवरी भी दर्ज की गई है। ईटीएफ पर चांदी की कीमतों में निचले स्तर पर लगभग 10% की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान में जो उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, उसके बावजूद सोने व चांदी को अभी भी लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए अच्छा माना जा रहा है।
आज 3 फरवरी को शुरुआत में ईटीएफ पर सोने व चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। हालांकि इसके बाद दिन के निचले स्तर पर एक बार फिर निवेशकों ने दोनों धातुओं में रुझान दिखाया। वहीं, इसी के साथ चांदी की कीमतें 10% तक बढ़ी।
अगर हम आज के कारोबार की बात करें तो सुबह के समय चांदी का ईटीएफ गिरा, बाद में लगभग 10% की रिकवरी कर गया। ऐसे में यह 10:30 बजे के करीब 232.17 रुपए पर व्यापार कर रहा था। इस दौरान एक्सिस सिल्वर ने भी लगभग 10% की रिकवरी की और इसके रेट 231.85 रुपये तक पहुंच गए।
अगर हम बात करें गोल्ड ईटीएफ की तो इसमें भी कुछ हद तक सीमित राहत मिली है। दिन की शुरुआत के समय गोल्ड ईटीएफ में लगभग 9% की गिरावट हुई हालांकि 10:40 पर ज्यादातर गोल्ड ईटीएफ में 5% की रिकवरी भी की गई। इन सब के बीच अभी भी गोल्ड और सिल्वर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
अगर हम बात करें एमसीएक्स पर सोने व चांदी की कीमतों की तो यहां सोने व चांदी की कीमतों में कुछ मदद जरूर देखने को मिली है। मार्च एक्सपायरी वाले सोने के रेट सुबह के समय 140001 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर गए थे, हालांकि इसके बाद इनमें लगभग तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह रेट 143800 प्रति 10 ग्राम हो गए।
यह देखने को मिल रहा है कि वर्तमान में चांदी के फ्यूचर्स में इतनी कोई बड़ी रिकवरी दर्ज नहीं की जा रही है। दिनभर ऊपर नीचे होती रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में सोने व चांदी की कीमतों में जो गिरावट देखने को मिल रही है उसके चलते बीते दिनों काफी ज्यादा बिकवाली हुई है। सोने में चांदी की कीमतों में जो रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की है उसके बाद एक बड़े स्तर पर मूनाफावसूली, डॉलर में मजबूती और ग्लोबल मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर जो संकेत मिले रहे हैं। उससे इनके रेट पर प्रभाव पड़ रहा है।
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से केविन वॉस को अमेरिका के केंद्रीय बैंक का हेड बनाए जाने का फैसला लिया गया है। इस फैसले के बाद से मार्केट में ब्याज दर नीति सख्त होने की उम्मीद बढ़ गई है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि केविन ब्याज दरों में कटौती के मामले में काफी कठिन रूख अपना आते हैं, जिसके चलते सोने व चांदी जैसी चीजों के ऊपर दबाव बना हुआ है।
इसी के साथ कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स के मार्जिन में भी 2% की बढ़ोतरी हुई है। अब यह 6% से बढ़कर 8% तक हो गया है। वहीं कॉमेक्स सिल्वर फ्यूचर्स का मार्जिन भी 15% हो गया है इससे पहले यह 11% था। आज जो बदलाव हुए हैं यह बाजार बंद होने के बाद लागू हुए हैं।
जानें एक्सपर्ट की राय
सोने चांदी की कीमतों पर बोन्नाजा के रिसर्च एनालिस्ट अभिनव तिवारी के हवाले से कहा गया है कि सोना और चांदी में आई हालिया गिरावट को ट्रेंड के उलटने के बजाय जरूरत से ज्यादा चढ़े बाजार के ठंडा होने की प्रक्रिया के तौर पर देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि कीमतों में गिरावट के बावजूद लॉन्ग टर्म के लिए यह निवेश के लिए सही एसेट हैं। केंद्रीय बैंकों की रिकॉर्ड खरीद, चांदी में लगातार सप्लाई की कमी और भू-राजनीतिक तनाव ऐसे कारण हैं जो लंबे समय में कीमतों को मजबूत आधार देते हैं।
