Samsung New Launch : आज स्मार्टफोन का युग है। देश की बड़ी-बड़ी कंपनियां आए दिन एडवांस फीचर से लैस स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। अगर आप भी सैमसंग कंपनी (Samsung New Phone) का अच्छा फोन कम पैसों में खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको बता दें कि जल्द ही कंपनी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जिसकी कीमत काफी कम होगी। चलिए नीचे खबर में जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में।
देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के बीच एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च करने की होड़ लगी हुई है। एप्पल कंपनी आईफोन सीरीज के नए-नए फोन लेकर आ रही है। इसी बीच सैमसंग (Samsung Latest Update) कंपनी ने भी इस रेस में खुद को पीछे नहीं छोड़ा है। सैमसंग अपने ग्राहकों के लिए कम कीमत में एडवांस्ड फीचर से लैस स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट-
एफ सीरीज का नया फोन होगा लॉन्च
सैमसंग अपनी F-सीरीज में एक नया मॉडल (Samsung New Phone) लाने करने जा रही है। इस फोन के आने से पहले, साउथ कोरियाई टेक कंपनी ने एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर टीजर जारी किया है। जोकि भारतीय बाजार में इसके आने की पुष्टि कर रहा है। Galaxy F लाइनअप में नई एंट्री Samsung Galaxy F70 (Samsung Galaxy F70 Series) सीरीज होगी, ये कन्फर्म कर दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इसमें कितने मॉडल शामिल होंगे, या उनके स्पेसिफिकेशन्स क्या होंगे।
Galaxy F70 सीरीज को किया गया है लॉन्च
Galaxy F70 के लॉन्च के लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट को बनाया गया है। इस पेज पर फिलहाल हैंडसेट के किसी भी स्पेसिफिकेशन का जिक्र नहीं किया गया है और न ही Galaxy F70 (Samsung Galaxy F70 Price) लाइनअप में मॉडल्स की संख्या के बारे में किसी तरह की कोई जानकारी दी गई है। हालांकि, कंपनी ने टीज किया है कि Samsung Galaxy F70 सीरीज मिड-रेंज सेगमेंट में आएगी, जिसकी कीमत (Galaxy F70 Price) 30,000 रुपये से कम होगी। उम्मीद लगाई जा रही है इसकी कीमत 10 हजार से 15 हजार के बीच होने वाली है।
कंपनी ने जारी किया अपडेट
कंपनी के अनुसार, अपकमिंग Samsung Galaxy F70 सीरीज कंपनी की Samsung Galaxy F-सीरीज का ‘री-लुक’ होने वाला है। इसमें आपको एक ‘एडवांस्ड कैमरा’ (Galaxy F70 Camera) मिलने की संभावना लगाई जा रही है जोकि यूजर्स द्वारा शूट किए गए कंटेंट को ‘बेहतर’ करने में मदद करेगा। कंपनी का मानना है कि अपकमिंग हैंडसेट के बारे में और डिटेल्स 2 फरवरी को बताई जाएंगी।
70-सीरीज मॉडल के तौर पर आने की उम्मीद
Samsung Galaxy F70 गैलेक्सी F लाइनअप में पहली 70-सीरीज मॉडल के तौर पर आने की संभावना लगाई जा रही है। कंपनी ने 2019 में भारत में Galaxy A70 लॉन्च (Galaxy F70 Launch date) किया था, इसके बाद अगले महीनों में Galaxy A70S और Galaxy A71 लॉन्च किए गए थे। हालांकि, टेक दिग्गज द्वारा कोई भी 70-सीरीज मॉडल पेश किए हुए काफी समय हो गया है।
फोन के प्रोसेसर को लेकर आया अपडेट
Samsung Galay A70 में आपको 6.7-इंच का फुल-HD+ (1080×2400 पिक्सल) सुपर AMOLED इन्फिनिटी-U डिस्प्ले देखने को मिल जाता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। ये ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 675 प्रोसेसर (Galaxy F70 Prosesor) के साथ लॉन्च किया जाता है इसमें 6GB रैम को दिया गया है। फोन में 128GB की इंटरनल स्टोरेज है जिसे डेडिकेटेड स्लॉट के साथ माइक्रोएसडी कार्ड (512GB तक) से बढ़ाया जा सकता है।
ऐसा होगा फोन का कैमरा
कैमरे के बारे में बात करें तो इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है। इसमें 32-मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 5-मेगापिक्सल (Galaxy F70 Price) का डेप्थ सेंसर शामिल किया गया है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए सामने की तरफ 32-मेगापिक्सल का कैमरा भी है। Galaxy A70 में 4,500mAh की बैटरी है जो 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लॉन्च के दौरान इतनी होगी कीमत
लॉन्च के दौरान इसकी कीमत के बारे में बात करें तो भारत में Galaxy A70 की कीमत 6GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट (Galaxy F70 features) के लिए 28,990 रुपये तय की गई थी। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि Samsung 2 फरवरी को आने वाली Galaxy F70 सीरीज के बारे में और ज्यादा जानकारी देगा।
