Motorola smart watch : मोटरोला कंपनी ने ग्राहकों के लिए अब मोटो की स्मार्ट वॉच को भी लॉन्च कर दिया है। मोटो कंपनी की इस नई स्मार्ट वॉच में 13 दिन के बैटरी बैकअप मिलेगी और साथ ही कई धांसू फीचर्स भी मिलेंगे। बताया जा रहा है कि इस स्मार्ट वॉच (Motorola smart watch) को कंपनी हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स के साथ लाई है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि मोटो की ये स्मार्ट वॉच कहां मिलेगी।
अगर आप भी स्मार्ट वॉच को पसंद करते हैं और हाल फिलहाल में कोई नई स्मार्ट वॉच लेने का सोच रहे हैं, जिसमे फिटनेस ट्रैकिंग फंक्शनैलिटी भी मिलें तो ऐसे में Motorola की स्मार्ट वॉच (Motorola New smart watch) आपके लिए बेस्ट हो सकती है। मोटो की इस स्मार्ट वॉच को हाल ही में लॉन्च किया गया है और इसमे धांसू फीचर्स मिलेंगे। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं इस बारे में।
कौन सी है मोटोरोला की ये स्मार्ट वॉच
हाल ही में मोटो कंपनी ने Moto Watch को भारत में पेश कर दिया है। आप मोटो की इस नई स्मार्टवॉच को ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीद सकेंगे। बताया जा रहा है कि मोटो वॉच को भारत में कई हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फंक्शनैलिटी (Fitness tracking functionality) के साथ पेश किया है। फीचर्स के तौर पर इस वॉच में ब्लड-ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग, और एडवांस्ड स्लीप और रिकवरी मॉनिटरिंग जैसी कई फीचर्स शामिल है। इस वॉच में एक राउंड डायल है, जिसमें 1.4-इंच का OLED डिस्प्ले मौजुद है। बता दें कि इस नई मोटोरोला स्मार्टवॉच (New Motorola Smartwatch) को हेल्थ ट्रैकिंग वियरेबल्स बनाने वाली कंपनी Polar के साथ जुड़कर डेवलप किया गया है।
जानिए क्या है Moto Watch की कीमत
कीमत की बात करें तो भारत में Moto Watch के सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत (Moto Watch silicone strap variants price) 5,999 रुपये से शुरू होगी और मेटल और लेदर स्ट्रैप ऑप्शन के लिए आपको 6,999 रुपये देने होंगे। मोटोरोला की ये नई स्मार्टवॉच 30 जनवरी को मोटोरोला इंडिया वेबसाइट के माध्यम से सेल के लिए मौजुद होगी।
क्लर ऑप्शन के तौर पर Moto Watch (Moto Watch Color option) का सिलिकॉन स्ट्रैप मॉडल पैंटोन हर्बल गार्डन, पैंटोन वोल्केनिक ऐश और पैंटोन पैराशूट पर्पल कलर में मौजुद है। वहीं, इस वॉच का लेदर स्ट्रैप वेरिएंट पैंटोन मोका मूस शेड में उपलब्ध होगा और आप इसे स्टेनलेस स्टील बैंड मॉडल मैट ब्लैक और मैट सिल्वर कलर में खरीद सकेंगे।
ये होंगे मोटो वॉच के स्पेसिफिकेशन्स
फीचर्स (Moto Watch Features) के तौर पर मोटो Watch का गोल डायल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ 1.4 इंच का OLED डिस्प्ले के साथ आता है। स्टोरेज के तौर पर इस स्मार्टवॉच में 4GB eMMC स्टोरेज है और ये स्मार्ट वॉच डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS और ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी मिलती है। इतना ही नहीं इस वॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, रिकवरी मॉनिटरिंग, हाइड्रेशन रिमाइंडर, ब्लड-ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग, स्टेप काउंटर और कैलोरी काउंटर जैसे कई फीचर्स (Moto Watch Specifications) मिलते हैं। मोटो की ये स्मार्टवॉच यूजर्स को नींद की क्वालिटी के बेस पर स्लीप स्कोर भी देगी।
इतना होगा नई स्मार्टवॉच का साइज
बता दें कि मोटो वॉच Android 12 या नए वर्जन पर जो डिवाइस चलते हैं, उसके साथ कम्पैटिबल है। इस स्मार्ट वॉच में एक एक्सेलेरोमीटर, एक PPG सेंसर, SpO2 सेंसर, एक एम्बिएंट लाइट सेंसर एक जायरोस्कोप और एक ई-कम्पास है। कंपनी ने दावा किया है कि इस नई मोटो वॉच में 13 दिनों तक का बैटरी बैकअप (New Moto Watch Battery Backup) मिलेगा औ साथ ही 5 मिनट की चार्जिंग से वियरेबल को एक दिन तक पावर मिलेगी। साथ ही इस वॉच को IP68 रेटिंग मिली हुई है और ये 1 ATM तक वाटर रेजिस्टेंट है। साइज और वजन की बात करें तो इस नई स्मार्टवॉच का साइज (Size of new smartwatch) 47x47x12mm के पास है, और ये स्मार्ट वॉच 35g भारी है।
