Weather Forecast : देशभर के मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। बता दें कि अब देश के 9 राज्यों में बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। बारिश होने की वजह से तापमान (Aaj Ka Mausam) में गिरावट र्द की जाएगी और लोगों को मुश्किलों का सामना करना पछ़गा। खबर के माध्यम से जानिये आज का मौसम कैसा रहेगा।
भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। कहीं झमाझम बारिश तो कहीं तेज हवाओं और बादलों ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) ने अगले कुछ दिनों को लेकर चेतावनी जारी करते हुए 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट घोषित किया है, जिससे जनजीवन और यातायात पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। खबर के माध्यम से जानिये आज का मौसम कैसा रहेगा।
इन राज्यों में होगी बरसात
मौसम विभाग ने आज (2 फरवरी) और कल (Kal Ka Mausam) के लिए उत्तर भारत के 7 राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही में 2 और राज्यों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसका मौसम विभाग ने 9 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें उत्तर प्रदेश (UP), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather), उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान (Rajasthan Weather) और महाराष्ट्र (Maharashtra Weather) के राज्यों को शामिल किया गया है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग के मुताबिक 2 और 3 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और लद्दाख 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इस अवधि के दौरान बिजली गिरने (Aaj Ka Mausam) का भी अनुमान लगाया जा रहा है। इसके साथ ही में 2 फरवरी को मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा-पंजाब, और उत्तर प्रदेश में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन राज्यों में भी बारिश होने की उम्मीद है।
दिल्ली-एनसीआर में ऐसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में आज मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि, सुबह के समय तेज रफ्तार के साथ हवाएं चलने वाली है। तापमान गिरने की भी उम्मीद लगाई गई है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Weather Today) में कोहरे की उम्मीद लगाई थी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज भीषण कोहरा है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में आज मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है, उनमें प्रयागराज, लखनऊ, रायबरेली, सोनभद्र, ललितपुर, कानपुर, (Uttar Pardesh Ka Mausam) अमेठी, प्रतापगढ़, चंदौली और बाराबंकी को शामिल किया गया है। इन जिलों में 40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलने का भी उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 14 फरवरी तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।
बिहार में साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बिहार में आज (2 February weather) को मौसम साफ रहने की उम्मीद जाहिर ही है। मौसम विभाग ने बताया है कि किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है। राज्य में 5 फरवरी तक मौसम सामान्य ही रहने वाला है। हालांकि, सुबह के समय पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, अररिया, सीतामढ़ी और सुपौल (Bihar weather) में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की संभावना है। इसके साथ ही में आज पटना में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
