Haryana weather update : उत्तर भारत के राज्य में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने पहले से ही तीन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने का पूर्वानुमान जारी किया हुआ है। आज हरियाणा में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिसके चलते तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी।
उत्तर भारत के राज्यों के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश ओलावृष्टि से तापमान में तेजी से गिरावट आई जिसकी वजह से दिन में भी ठंड का एहसास हुआ है। अब बारिश का सिलसिला एक बार फिर से शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया कि आज हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके चलते झमाझम बरसात होगी।
आज कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग (weather update) के अनुसार, 1 फरवरी को हरियाणा में अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है फिर भी तापमान अब भी सामान्य के आसपास ही है। चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सबसे ज्यादा तापमान भिवानी में रिकॉर्ड हुआ जहां पारा 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं, सिरसा राज्य का सबसे ठंडा यहां अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। इसलिए ठंड बाकी जिलों के मुकाबले ज्यादा रही। इसके अलावा, अन्य जगहों की बात करें तो चंडीगढ़ में तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 22 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 21.6 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 21.2 डिग्री और फरीदाबाद में 21.4 डिग्री तापमान रहा है। गुरुग्राम में लगभग 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। करनाल, पानीपत और सोनीपत जैसे जिलों में तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच रहा। पिछले 24 घंटे में कुछ जिलों में तापमान बड़ा है। लेकिन हिसार में तापमान गिरा है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री कम रहा है, जिससे ठंड अधिक महसूस हुई है।
नहीं हुई बारिश –
बारिश की बात करें तो राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहा है। कहीं कोई खास बारिश नहीं हुई है। करनाल के उचाना और यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज में 0.5 मिलीमीटर हल्की बारिश जरूर दर्ज हुई है। रोहतक में भी थोड़ी बूंदाबांदी हुई लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिखा।
4 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक आज से पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर दिख सकता है। इसकी वजह से कई इलाकों में हवाएं चलेंगी और कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। आज और 3 फरवरी उत्तर और दक्षिण के कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं। 4 फरवरी के बाद मौसम फिर सूखा हो जाएगा और ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे रात का तापमान फिर गिर सकता है। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में मौसम खुशनुमा रहने वाला है।
