Gold Silver Price : सर्राफा बाजारों में आज फिर सोना और चांदी के दाम गिरावट के साथ रहे। आपको बता दें कि पिछले दो दिनों में सोने और चांदी में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे निवेशकों और खरीदारों की नजरें बाजार पर टिक गई हैं… ऐसे में खरीदारी करने से पहले आप भी जरूर चेक कर लें अपने शहर के साेना-चांदी के ताजा रेट-
डॉलर की मजबूती और लगातार तेज़ रैली के बाद मुनाफावसूली के चलते सोने और चांदी के दाम आज भी दबाव में रहे। लगातार दूसरे दिन दोनों कीमती धातुओं के भाव गिरावट के साथ रहे। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना (24 carat gold in Delhi) प्रति 10 ग्राम ₹10 सस्ता हुआ, वहीं 22 कैरेट सोना (22 carat gold rate) भी ₹10 कम हुआ।
पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम (24 carat gold per 10 grams) ₹7,420 और 22 कैरेट सोना ₹6,810 तक सस्ता हुआ है। वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट (silver price fall) जारी रही। दिल्ली में एक किलो चांदी लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई और दो दिनों में इसकी कीमत में ₹50,100 की कमी आई है।
देश के प्रमुख शहरों के सोने के भाव-
शहर – 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव – 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव – 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली – ₹1,53,310 ₹1,40,540 ₹1,15,020
मुंबई – ₹1,53,160 ₹1,40,390 ₹1,14,870
कोलकाता – ₹1,53,160 ₹1,40,390 ₹1,14,870
चेन्नई – ₹1,52,170 ₹1,39,490 ₹1,19,990
बेंगलुरु -₹1,53,160 ₹1,40,390 ₹1,14,870
हैदराबाद – ₹1,53,160 ₹1,40,390 ₹1,14,870
लखनऊ – ₹1,53,310 ₹1,40,540 ₹1,15,020
पटना – ₹1,53,210 ₹1,40,440 ₹1,14,920
जयपुर – ₹1,53,310 ₹1,40,540 ₹1,15,020
अहमदाबाद – ₹1,53,210 ₹1,40,440 ₹1,14,920
एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी फिर फिसली-
पिछले लगातार दो दिनों में दिल्ली में चांदी के दाम (delhi silver price) प्रति किलो ₹50,100 गिर गए थे। इससे पहले एक दिन चांदी के भाव स्थिर रहे थे, जबकि उससे पहले लगातार दो दिनों में प्रति किलो ₹60,000 की कमी आई थी। आज दिल्ली में चांदी के दाम प्रति किलो ₹100 घटकर ₹2,99,900 पर बिक रही है। वहीं, चेन्नई, मुंबई (mumbai silver price) और कोलकाता जैसे अन्य प्रमुख शहरों में भी चांदी इसी कीमत पर उपलब्ध है।
एक्सपर्ट की राय-
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट और रिसर्च एनालिस्ट (commodity and currency) जतिन त्रिवेदी (Jateen Trivedi) के अनुसार, रिकॉर्ड हाई से आई गिरावट, मार्जिन बढ़ोतरी और मुनाफावसूली के कारण बाजार में फिलहाल काफी वोलैटिलिटी बनी हुई है। कमोडिटी विशेषज्ञ एनएस रामास्वामी का कहना है कि सोना और चांदी में हालिया गिरावट (Recent decline in silver) तेज़ी के बाद एक नेचुरल ‘शेकआउट’ है। उन्होंने यह भी बताया कि डॉलर की मजबूती ने कुछ बिकवाली को ट्रिगर किया, लेकिन सोने का मजबूत बुल ट्रेंड अभी भी कायम है।
सोने को सेंट्रल बैंकों (central banks) की लगातार खरीदारी, जियो-पॉलिटिकल जोखिम और पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन की मांग का समर्थन मिल रहा है। रामास्वामी के अनुसार, साल 2025 की चौथी तिमाही में सेंट्रल बैंकों ने करीब 230 टन सोना खरीदा था और 2026 में यह खरीद 800 टन से अधिक रहने की संभावना है। उनका मानना है कि मौजूदा उतार-चढ़ाव के बाद सोना इस साल फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है।
वहीं चांदी में हालिया अधिक गिरावट के लिए रामास्वामी ने मार्जिन (margin) जरूरतों में बढ़ोतरी को कारण बताया। इससे लीवरेज लेकर पोजिशन बनाने वाले ट्रेडर्स को मजबूरी में अपनी पोजिशन बेचनी पड़ी। उनके अनुसार, फिलहाल चांदी $72 से $78 के दायरे में बनी रह सकती है और जब तक यह मजबूती से $80 के ऊपर नहीं टिकती, तब तक कोई बड़ा ब्रेकआउट मुश्किल होगा।
सैम्को सिक्योरिटीज के अपूर्व सेठ के अनुसार, तेज उतार-चढ़ाव के बावजूद सोने का लॉन्ग टर्म ट्रेंड (Long term trend of gold) अब भी ऊपर की ओर है और यह लगातार हायर हाई और हायर लो बना रहा है। उनका मानना है कि मजबूत निवेशक हर गिरावट का फायदा उठाकर खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने अनुमान लगाया है कि आने वाले महीनों में सोना प्रति 10 ग्राम (Gold per 10 grams price) ₹1.32 लाख से ₹1.80 लाख के दायरे में कंसोलिडेट कर सकता है।
