New City : देशभर में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर गुरुग्राम जैसा एक और नया शहर बसाया जाएगा। इस शहर (New City like Gurugram) के निर्माण में 37 हजार करोड़ रुपये का खर्च आने वाला है। इसकी वजह से किसानों को काफी लाभ होगा। आइए जानते हैं इस नए शहर के बारे में पूरी जानकारी।
गुरुग्राम जैसा अब एक और नया शहर बसाया जाने वाला है। इस शहर में आपको एक से बढ़कर एक सुविधाएं मिलने वाली है। शहर के निर्माण में आने वाले खर्च के बारे में बात करें तो इस प्रोजेक्ट (New city project) में 37 हजार करोड़ रुपये का खर्च आने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से गुरुग्राम जैसे इस शहर के बारे में बताने जा रहे हैं। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
सीएम योगी ने दी जानकारी
ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर अब सीएम योगी ने यूपी सरकार की एक और महत्वकांक्षी परियोजना ग्रेटर कानपुर को मंजूरी प्रदान कर दी है। शासन से हरी झंडी मिल जाने के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (Kanpur Development Authority) के द्वारा इस योजना को जमीन पर उतारने में जुट गया है।
इतने क्षेत्र में बसाया जाएगा ग्रेटर कानपुर
ग्रेटर कानपुर को लगभग 5 हजार एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाने वाला है। इस प्रोजेक्ट पर टोटल 37 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित किया गया है। इसमें से लगभग 5 हजार करोड़ रुपये नई आधुनिक सिटी (new modern city) बसाने पर खर्च किए जाने वाले हैं। हालांकि बाकी की राशि औद्योगिक, सड़क और बुनियादी ढांचा विकास में लगने वाली है।
परियोजना की खासियत
इस परियोजना की सबसे अहम बड़ी खासियत ये है कि इसमें चार आधुनिक औद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया जाने वाला है। केडीए का लक्ष्य इन सभी इंडस्ट्रियल एरिया (New Kanpur City) को एक ही बेल्ट में विकसित किया जाने वाला है। इसकी वजह से निवेश, लॉजिस्टिक्स और रोजगार सृजन को अधिकतम लाभ मिल सकता है। इसके लिए मंधना से भौंती के बीच रिंग रोड के आसपास की जमीन को चिह्नित किया जा रहा है।
पीडब्ल्यूडी ने दी जानकारी
प्रस्तावित परियोजनाओं में भीमसेन क्षेत्र को केंद्र में रखा जा रहा है। यहां पर मेडिसिन सिटी डिफेंस कॉरिडोर, नॉलेज पार्क, मेगा एमएसएमई पार्क और ई-पार्क जैसी योजनाओं को शामिल किया गया है। नगर निगम, लोक निर्माण विभाग (PWD New Project) और कानपुर विकास प्राधिकरण ने मिलकर इस परियोजना के विकास कार्यों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। केडीए की टीम ने भीमसेन और आसपास के गांवों में जमीन का निरीक्षण कर उपलब्धता और भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) की लागत का आकलन भी शुरू कर दिया है।
100 एकड़ भूमि पर बनेगा कॉरिडोर
मेडिसिन सिटी डिफेंस कॉरिडोर 100 एकड़ में विकसित किया जाने वाला है। इस पर लगभग 360 करोड़ रुपये खर्च किये जाने वाले हैं। नॉलेज पार्क 359 एकड़ क्षेत्र में 880 करोड़ रुपये (Medicine City Defense Corridor) की लागत से प्रस्तावित रही है। इसके साथ ही में 100 एकड़ में मेगा एमएसएमई पार्क और 500 एकड़ में ई-पार्क विकसित किया जाने वाला है। इनकी अनुमानित लागत 294 करोड़ और 700 करोड़ रुपये तक की होने वाली है।
मंधना से भौंती तक बनेगा नया रिंग रोड
ग्रेटर कानपुर को शहर और औद्योगिक क्षेत्रों से कनेक्ट करने के लिए मंधना से भौंती तक 8.9 किलोमीटर लंबा और 75 मीटर चौड़ा रिंग रोड बनाया जाने वाला है। इस रिंग रोड (Greater Kanpur City) पर लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ ही में पूरे क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा, चौड़ी सड़कें, एलिवेटेड रोड, आधुनिक पार्किंग व्यवस्था और सुव्यवस्थित वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे।
औद्योगिक क्षेत्रों से होगा कनेक्ट
ग्रेटर कानपुर को शहर और औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ने के लिए मंधना से भौंती तक 8.9 किलोमीटर लंबा और 75 मीटर चौड़ा रिंग रोड बनाया जाएगा. इस रिंग रोड पर करीब 400 करोड़ रुपये (Greater Kanpur Project) खर्च होने का अनुमान है। इसके साथ ही में पूरे क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जाने वाला है। वहीं चौड़ी सड़कें, एलिवेटेड रोड, आधुनिक पार्किंग व्यवस्था और सुव्यवस्थित वेंडिंग जोन विकसित की जाने वाली है।
ग्रेटर कानपुर परियोजना को मिली मंजूरी
ग्रेटर कानपुर परियोजना को कानपुर के फिर से औद्योगिक विकास की कुंजी के तौर पर जाना जा रहा है। इसके जरिए न सिर्फ बड़े निवेश आकर्षित होंगे, बल्कि हजारों युवाओं के लिए रोजगार (Greater Kanpur News) के नए मौके भी बनने वाले हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये परियोजना कानपुर को एक बार फिर उत्तर भारत के प्रमुख औद्योगिक और आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में एक अहम भूमिका निभाने वाला है।
