Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों सुबह और शाम को ही ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन के समय धूप और हल्की गर्मी का असर लोगों को महसूस हो रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिन भी ऐसा ही मौसम (Mausam Update) बना रहेगा, जिससे दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिलेगा-
दिल्ली में हाल के दिनों में सर्दी के मौसम के बावजूद गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। सुबह कोहरे (fog) की झलक परेशान करती है, लेकिन दिन में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। अब सिर्फ सुबह और शाम के समय ही ठंड का अनुभव हो रहा है।
आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली (delhi weather update) और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में मामूली बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 फरवरी से 10 फरवरी तक आसमान ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा बने रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
बुधवार सुबह शहर में कोहरा और धुंध छाई रही, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। इसी दौरान तेज बर्फीली हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया। दिन में सूर्यदेव ने अपनी झलक दिखाई, जिससे गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि, शाम को फिर से तेज ठंडी हवाओं के चलने से ठंड का असर बढ़ गया।
मौसम विभाग (IMD Weather Update) के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 22.9 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 49 प्रतिशत रही। वहीं, रिज में न्यूनतम तापमान 9.2, आया नगर में 8.6, लोधी रोड (Lodhi Road) में 8.3 और पालम (palam) में 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह 8 बजे सफदरजंग में दृश्यता 350 मीटर रही, जबकि पालम में सुबह 7:30 बजे दृश्यता 500 मीटर रिकॉर्ड की गई।
5 से 10 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी-
मौसम विभाग के अनुसार (IMD Weather Forecast), 5 से 10 फरवरी के बीच दिल्ली-एनसीआर में मौसम में मामूली बदलाव रहने की संभावना है। दिन में आसमान ज्यादातर साफ या आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा, जबकि सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा बने रहने की उम्मीद है। शुरुआती दिनों में हवाओं की गति तेज 15-25 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी, लेकिन 8 फरवरी से यह धीरे-धीरे घटकर 0-10 किलोमीटर प्रति घंटे तक आ जाएगी। इस दौरान तापमान ठंडा रहेगा और सुबह के समय हल्का कोहरा आम रहेगा। (weather forecast delhi)
