Ganga Expressway to Jewar : लोगों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार की तरफ से लगातार नए-नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी जा रही है। अब फिर उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से एक और नए लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी गई है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में बनाए जाने वाला यह नया लिंक एक्सप्रेसवे पांच तहसीलों से होकर गुजरेगा। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं इस नए लिंक एक्सप्रेसवे से कौन-कौन से गांव प्रभावित होंगे।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा लगातार नए-नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी जा रही है। अब फिर बुलंदशहर में गंगा एक्सप्रेसवे को जेवर इंटरनेशनल हवाई अड्डे से जोड़ने के लिए एक ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण (Construction of the Greenfield Link Expressway) पर तेजी से काम किया जा रहा है। इस नए एक्सप्रेसवे से उत्तर प्रदेश वासियों को बड़ा फायदा मिलेगा।
इतनी गावों की जमीन का होगा अधिग्रहण
नए लिंक एक्सप्रेसवे (New Link Expressway) के निर्माण हेतु बुलंदशहर जिले के 39 गांवों की तकरीबन 677 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जमीन अधिग्रहण की इस प्रक्रिया में तकरीबन 8,700 किसानों की जमीन शामिल होगी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि जमीन अधिग्रहण पर लगभग 1500 करोड़ रुपयें खर्च होंगे बल्कि पूरे प्रोजेक्ट पर टोटल लागत लगभग 4,500 करोड़ रुपये होगी।
अधिसूचना और औपचारिक प्रक्रिया
सूत्रों के अनुसार किसानों को तय समय पर मुआवजा दिया जाएगा। अधिसूचना जारी होते ही संबंधित औपचारिकताएं शुरू कर दी जाएंगी। जिसके दौरान प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर विचार करने के बाद भूमि का अंतिम अधिग्रहण किया जाएगा। इस पूरे प्रोसेस के पूरा होने के पश्चात निर्माण कार्य को शुरू किया जाएगा।
लिंक एक्सप्रेसवे का ये होगा रूट और ये गांव होंगे प्रभावित
प्रस्तावित ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे (Proposed Greenfield Link Expressway) का मार्ग बुलंदशहर जिले की स्याना, बुलंदशहर, अनूपशहर, शिकारपुर और सिकंदराबाद तहसीलों से होकर तय किया गया है। इस परियोजना से कई गांव प्रभावित होंगे, जिनमें खुर्जा तहसील के अमानुल्लापुर, इनायतपुर, कपना, भगवानपुर, हसनपुर, बीघेपुर, सनैता, भदौरा, वरतौली, खवरा, धरारी, दीनौल, खलसिया और विचौला शामिल हैं। वहीं बुलंदशहर तहसील के औरंगाबाद, हिंगथला, चरौरा, सैदपुरा, इस्माइला, सराय छबीला, अडौली, दोहली, चिरचिटा, मामन खुर्द, मामनकलां, भाईपुर, ऐमनपुर, कलौली, बंगला पूठरी और पिपाला गांव भी इस एक्सप्रेसवे के दायरे में आएंगे।
होगा इतना फायदा
इस ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे (Greenfield Link Expressway) के बन जाने से न केवल बुलंदशहर वासियों को अच्छी यातायात सुविधा मिलेगी बल्कि पूरे पश्चिमी यूपी की यातायात सुविाधाओं में सुधार होगा। गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) से सीधे जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी मजबूत होने से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने, निवेश बढ़ने और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है। इसके साथ ही, भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) के बदले किसानों को उचित मुआवजा मिलने से उन्हें आर्थिक रूप से लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है।
