Haryana News : हरियाणा में सरकार की ओर से केंद्र सरकार की तर्ज पर सस्ते आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके लिए फॉर्म अप्लाई करना अनिवार्य है। फॉर्म अप्लाई करने के लिए कुछ कंडिशंस भी हैं। साथ में फॉर्म अप्लाई करने की अंतिम तारीख भी सामने आ गई है।
हरियाणा सरकार की ओर से सभी के सिर पर छत उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। हरियाणा सरकार की ओर से आवास योजना शुरू की गई है। इसके लिए फ्लैट बुकिंग की अंतिम तिथि को बढ़ाया भी गया है। अब पात्र परिवार 6 फरवरी तक आवास बुकिंग कर सकते हैं।
2 दिन की बढ़ौतरी
हरियाणा में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत फ्लैट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र परिवारों को यह फ्लैट्स दिए जाएंगे। इसमें किफायती दर पर आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी कड़ी में गुरुग्राम जिले में फ्लैट बुकिंग के लिए अंतिम तिथि में 2 दिन की बढ़ोतरी की गई है। अब अंतिम तिथि को बढ़ाकर 6 फरवरी किया गया है।
कितने आवेदन हुए अब तक
लोगों की ओर से इस योजना का लाभ लेने के लिए रूचि दिखाई जा रही है। इस योजना के नोडल अधिकारी एडीसी सोनू भट्ट की ओर से मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत निगम क्षेत्र से कुल 12,384 आवेदन मिले थे। इन आवेदनों में से पहले चरण की वेरिफिकेशन प्रक्रिया में 4,728 आवेदन पात्र पाए गए हैं। अब इन फ्लैट्स की बुकिंग वो ही आवेदक कर सकते हैं जो जांच में इस योजना के लिए योग्य हैं।
कितने रुपये में होगा बुक
इन फ्लैट्स की बुकिंग के लिए कोई भारी भरकम रकम नहीं अदा करनी होगी। इस योजना के तहत पात्र आवेदक तय किए गए दस्तावेजों के साथ 10 हजार रुपये में बुकिंग कर सकते हैं। योजना के लिए पात्र उम्मीदवारों मे अभी 15 हजार उम्मीदवारों ने अपने आवेदन जमा नहीं कराएं हैं तो ऐसे में 1500 पात्र आवेदकों को बुकिंग के लिए समय दिया गया है। ये आवेदक 6 फरवरी तक बाकी राशि जमा करा सकते हैं।
आवेदन न करने पर क्या होगा
नियमों के अनुसार 6 फरवरी तक राशि व एफिडेविट के साथ पात्र आवेदक को आवेदन (Affidavit) करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो उसका आवेदन अपने आप ही निरस्त हो जाएगा। आगे की प्रक्रिया में ऐसे आवेदक को नहीं रखा जाएगा। अगर इस फ्लैट को लेना है तो आपको राशि के समेत पैसे जरूर जमा कराने होंगे।
