8th Pay Commission – आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्र सरकार ने एक अहम जानकारी साझा की है, जिससे करीब एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों (pensioners) की उम्मीदें बढ़ गई हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि आयोग का गठन हो चुका है… सरकार की ओर से जारी इस अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा अपडेट दिया है। मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को राज्यसभा में सरकार ने स्पष्ट किया कि 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन हो चुका है और आयोग अपने कार्य में सक्रिय रूप से आगे बढ़ रहा है।
राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के सवाल के लिखित जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Minister of State for Finance Pankaj Chaudhary) ने बताया कि सरकार ने 3 नवंबर 2025 को ही 8वें वेतन आयोग के गठन और उसके टर्म्स ऑफ रेफरेंस को अधिसूचित कर दिया था।
जानें सरकार ने क्या कहा-
सरकार ने यह भी साफ किया है कि आठवां वेतन आयोग (8th pay commission news) अपने गठन की तारीख से 18 महीनों के भीतर अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करेगा। इसका मतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अभी कुछ समय तक इंतजार करना पड़ेगा। आयोग को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन (pension) से जुड़े सभी पहलुओं पर सुझाव देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि सिफारिशें लागू होने के बाद लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों (retired personnel) की सैलरी और पेंशन में बदलाव देखने को मिल सकता है।
पेंशन पर सरकार का ये जवाब-
पेंशन से जुड़े एक अन्य सवाल पर सरकार ने स्पष्ट किया कि पेंशनभोगियों के साथ रिटायरमेंट की तारीख (Date of retirement with pensioners) के आधार पर किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा। वित्त राज्य मंत्री (Minister of State for Finance) ने बताया कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की पेंशन सेंट्रल सिविल सर्विसेज (पेंशन) रूल्स 2021 और अन्य लागू नियमों के तहत दी जाती है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि फाइनेंस एक्ट 2025 ने मौजूदा पेंशन नियमों को वैधता प्रदान की है और इससे सिविल या डिफेंस पेंशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
जारी हुई नई वैकेंसी-
इससे पहले जनवरी महीने में सरकार की ओर से यह जानकारी भी दी गई थी कि 8वें वेतन आयोग के लिए कार्यालय की व्यवस्था कर दी गई है। इसके साथ ही आयोग में स्टाफ की नियुक्ति के लिए नई वैकेंसी भी जारी की गई हैं। इन सभी कदमों से यह साफ हो गया है कि 8वां वेतन आयोग अब धीरे-धीरे पूरी तरह सक्रिय हो रहा है। आने वाले समय में इसके कामकाज से जुड़े और भी अपडेट सामने आने की संभावना है, जिन पर केंद्र सरकार के कर्मचारी (central government employees) और पेंशनभोगी दोनों की नजर बनी हुई है।
