Silver Rate :2026 में चांदी की कीमतों में तगड़ा उछाल देखने को मिला है। उसके बाद चांदी की कीमतें अचानक से गिर भी गईं। चांदी के बाजार ने लोगों को असमंजस की स्थिति में डाल दिया। ऐसे में जून 2027 तक चांदी की कीमत कितनी रहेगी, इसको लेकर एक्सपर्ट ने बड़ा अनुमान लगाया है। चलिए जानते हैं-
चांदी की मांग 2025 के मध्य में अचानक से बढ़ती चली गई। चांदी की कीमतों में अचानक से इतना उछाल आया जो कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। पिछले 5 से 6 साल चांदी की कीमतों में बहुत कम बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन पिछले 7 से 8 महीना में चांदी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और चार गुना से भी ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऐसे में लोगों का रुझान चांदी की तरफ बढ़ गया।
420000 के ऊपर गई चांदी
जनवरी और फरवरी में चांदी में बड़ा बदलाव देखने को मिला। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 420000 के आंकड़े को पार कर गई, जबकि दिसंबर 2024 में चांदी 95000 प्रति किलोग्राम के आसपास थी, ऐसे में अचानक आई इस तेजी ने निवेशकों को भी अपनी और आकर्षित किया।
क्यों बढ़ी चांदी की कीमत
चांदी की कीमत बढ़ने के पीछे कई अनुमान लगाए जा रहे हैं। चांदी की मांग लगातार बढ़ती गई। दरअसल एआई के जमाने में टेक्नोलॉजी में भी चांदी का प्रयोग हो रहा है। साथ में इलेक्ट्रिक व्हीकल में भी बैटरी में चांदी का उपयोग होता है। ऐसे में फिजिकल चांदी की डिमांड बढ़ने से चांदी की कीमत बढ़ने लगी। चांदी की बढ़ती कीमतों में निवेशकों ने भी मुनाफा देखा और वह भी चांदी की ऑनलाइन खरीदी की ओर दौड़ पड़े। इससे चांदी के दाम दिन प्रतिदिन अप्रत्याशित रूप से बढ़ते दिखाई दिए।
चांदी का मार्केट हुआ अचानक क्रैश
बहुत सारे एक्सपर्ट्स का दावा था कि इस साल के अंत तक चांदी ₹6 लाख (Silver Rates) रुपए प्रति किलोग्राम पर चली जाएगी, लेकिन ऐसे में बहुत एक्सपर्ट यह भी बता रहे थे की चांदी एक सट्टा जैसा प्रतीत हो रहा है, जिससे चांदी की कीमतें अस्वभाविक रूप से बढ़ रही हैं। ऐसे में चांदी का गिरना लाजमी था। चांदी का गुब्बारा कभी भी फूट सकता था जो 4 लाख 20 हजार के पास जाने के बाद फूटा। चांदी की कीमत गिरकर 2.50 लाख से भी नीचे आ गई।
आज क्या चल रही है चांदी की कीमत
फिलहाल देश में चांदी की कीमत गिरावट के दौर से ही गुजर रही है। आज चांदी 32000 से भी ज्यादा गिर चुकी है। चांदी (Silver Rates Update) का न्यूनतम प्राइस 236505 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। रात 8:45 बजे चांदी 2,39,268 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जबकि चांदी आज 258096 पर खुली थी। जिसके बाद लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीच में चांदी ढाई लाख तक आई, लेकिन फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। कल चांदी 268050 रुपए पर खुली थी। गिरावट का दौर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखने को मिल रहा है, जहां चांदी $10 प्रति और उसके करीब गिर चुकी है और 12% के करीब कि गिरावट दर्ज की जा चुकी है। फिलहाल चांदी की कीमत 74 डॉलर के आसपास दर्ज की गई है। आज गिरकर चांदी 72.77 प्रति औंस पर भी आ गई थी।
गिरावट आने के क्या रहे हैं कारण
चांदी में गिरावट (Silver Price Down) आने के कई कारण माने जा रहे हैं। इसमें सबसे प्रमुख कारण मुनाफा वसूली को माना जा रहा है। चांदी की कीमत इतनी ज्यादा चली गई थी कि एक ऊंचाई पर पहुंचने के बाद लोगों ने इसको बेचना शुरू कर दिया। चांदी की बिकवाली शुरू होते ही मार्केट क्रैश होने लगी और अचानक से 2 लाख के करीब कीमत टूट गई। ऐसे में एक्सपर्ट अमित गोयल ने भी चांदी की कीमतों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि चांदी एक बुलबुला बन चुकी थी।
जून 2026 तक कितनी हो जाएगी चांदी की कीमत
चांदी की कीमतों (Silver Price Prediction) में गिरावट का दौर जारी है। ऐसे में एक्सपर्ट अमित गोयल की ओर से अनुमान लगाया जा रहा है कि जून 2026 के अंत तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी गिरकर 50 डॉलर प्रति औंस तक आ सकती है। वहीं भारत में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। उन्होंने अनुमान लगा है कि जून 2026 तक यह गिरावट 2 लाख को टच कर लेगी, हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस गिरावट के बाद चांदी में एक बार फिर से तेजी आ सकती है और यह दो से तीन लाख के बीच में ट्रेड कर सकती हैं।
