Bharat Taxi : केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में आमजन और टैक्सी ड्राइवरों को बड़ी सौगात दी गई है। अब जल्द ही आमजन की सुविधा के लिए देश की पहली सरकारी टैक्सी सर्विस की शुरुआत होने जा रही है। इस नई सर्विसिंग (Bharat Taxi app) से यात्रियों की सुविधा तो बढ़ेगी और साथ ही टैक्सी चालकों की आय में बढ़ौतरी होगी। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं ये सुविधा कहां लाई जा रही है।
आम लोगों को किफायती, सुरक्षित और बेहतर टैक्सी सेवा उपलब्ध कराने के लिए अब सरकार की ओर से देश की पहली सरकारी टैक्सी सर्विस शुरू होने जा रही है। इस नई टैक्सी सर्विस (new taxi service) के शुरू होने से ड्राइवर और कस्टमर दोनों का फायदा होगा। इससे आमजन को राहत मिलेगी और साथ ही टैक्सी ड्राइवरों को मुनाफा मिलेगा। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कही ये बात
दरअसल, आपको बता दें कि देश के पहले सहकारिता-आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म (Co-op-based ride-hailing platform) ‘भारत टैक्सी’ की शुरुआत आज की जा रही है। इस दौरान कार्यक्रम के उद्घाटन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने बताया है कि चालक बहन-भाई ‘भारत टैक्सी’ से अधिक मुनाफा कमाने के साथ ही सम्मान के साथ इसके ऑनर भी होंगे।
सहकारिता इलाके को बनाया जाएगा सुदृढ़
सहकारिता मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के ‘सहकार से समृद्धि’ जमीन पर उतारने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।भारत टैक्सी की शुरुआत सहकारिता इलाके को सुदृढ़ करने और समावेशी बनाने के लिए किया गया है और इससे नागरिक-केंद्रित मोबिलिटी समाधानों को बढ़ावा मिलेगा। ये भारत सरकार की कोशिशों में एक जरूरी उपलब्ध है। ‘भारत टैक्सी’ (bharat taxi) को मोबिलिटी क्षेत्र में एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें ड्राइवरों को सारथी कहते हैं, को स्वामित्व, संचालन और मूल्य-निर्माण के केंद्र में रखा है, जिससे वे शोषणकारी एग्रीगेटर-आधारित मॉडलों से छुटकारा पा सकें।
इन 6 सारथी को मिलेगा शेयर प्रमाणपत्र
इस दौरान सहकारिता-आधारित मोबिलिटी इकोसिस्टम (Cooperative-based mobility ecosystem) में उत्कृष्ट कॉन्ट्रिब्यूजशन करने के लिए 6 प्रदर्शन करने वाले सारथी सम्मानित हुए। मंत्री की ओर से इन सारथियों को शेयर प्रमाणपत्र बांटा जाएगा। इससे ‘सारथी ही मालिक’ के मूल सिद्धांत को नई दिशा मिलेगी और हर एक सम्मानित सारथी को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा दिया जाएगा, जो 5 लाख रुपए का होगा और 5 लाख रुपए का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा भी दिया जाएगा।
कहां होगा भारत टैक्सी का शुभारंभ
बता दें कि भारत टैक्सी (bharat taxi) से यह पता चलता है कि कैसे सहकारिता से बहुत से लोग एक साथ छोटी-छोटी पूंजी लगाकर बड़ी शुरुआत कर सकते हैं। टैक्सी चालक बहनों-भाइयों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। उन्होंने जो सहकारी क्षेत्र की पहली टैक्सी सर्विस भारत टैक्सी की शुरुआत ही है, उसका शुभारंभ दिल्ली में होगा। चालक बहन-भाई भारत टैक्सी से बंपर कमाई कर सकेंगे।
कैसे काम करता है राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म
इस कार्यक्रम के दौरान डिजिटल सशक्तिकरण, सुरक्षा, संचालनात्मक एकीकरण और सेवा वितरण को बेहतर बनाने के लिए सार्वजनिक और निजी हितधारकों के साथ एमओयू (nine memoranda of understanding) किए जाएंगे। सहकारिता मंत्रालय के मुताबिक, भारत टैक्सी बहु-राज्य सहकारी समितियां अधिनियम, 2002 के तहत रेजिस्ट्रड भारत का पहला सहकारिता-नेतृत्व वाला राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म (Co-op-led ride-hailing platform) बना है। इस प्लेटफॉर्म की स्थापना 6 जून 2025 को हुई थी। बता दें कि यह प्लेटफॉर्म शून्य-कमीशन और सर्ज-फ्री प्राइसिंग मॉडल (Surge-free pricing model) पर वर्क करता है, जिसमें लाभ का सीधा वितरण ड्राइवरों को मिलता है, जिससे यह विदेशी निवेश-आधारित एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म्स का एक स्वदेशी ऑप्शन दिखाता है।
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चली ये पहल
आपको बता दें कि भारत टैक्सी ड्राइवरों (india taxi drivers) यानी की सार्थियों के लिए दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य बीमा, सेवानिवृत्ति बचत और समर्पित ड्राइवर सहायता प्रणाली (driver assistance system) के जरिए सामाजिक सुरक्षा को तवज्जू देता है। दिल्ली में 7 प्रमुख स्थानों पर सहायता केंद्र बनाएं जा रहे हैं। बता दें कि प्लेटफॉर्म इमिजेट इमरजेंसी, सत्यापित राइड डेटा देता है और ड्राइवर बिना किसी शर्त के प्लेटफॉर्म्स पर काम कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं महिलाओं के लिए खासतौर पर ‘बाइक दीदी’ (bike sister) जैसी पहलों का संचालन किया जा रहा हैं, जिनके अंतर्गत अब तक 150 से ज्यादा महिला ड्राइवर भारत टैक्सी से जुड़ी है।
ड्राइवरों को मिली 10 करोड़ रुपए की राशि
भारत टैक्सी की स्थापना (Establishment of Bharat Taxi) के बाद यह दुनिया का पहला सहकारिता-आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म बना है और दुनिया का सबसे बड़ा ड्राइवर-स्वामित्व वाला मोबिलिटी प्लेटफॉर्म (mobility platform) बना है। अब तक तकरीबन 4 लाख लाख ड्राइवर भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म से कनेक्ट हो गए हैं और 10 लाख से ज्यादा यूजर्स का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। अब तक तकरीबन 10 करोड़ रुपए की राशि ड्राइवरों को मिल चुकी है।
