Use Cruise Control : देश भर में कारों की डिमांड पिछले कई दिनों से काफी ज्यादा बढ़ती ही जा रही है। कंपनियों की तरफ से भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए कंपनी की तरफ से भी अपनी गाड़ियों में नए-नए फीचर दिए जा रहे हैं। क्या आप जानते हैं की गाड़ियों में दिए जाने वाले क्रूज कंट्रोल फीचर का सही से इस्तेमाल कैसे किया जाता है।
कंपनियों की तरफ से गाड़ियों में नए-नए फीचर दिए जा रहे हैं। आजकल कारों में क्रूज कंट्रोल के फीचर को काफी ज्यादा पॉपुलर (Popular Features In Car) माना जा रहा है। क्रूज कंट्रोल का फीचर ड्राइविंग को आसान और आरामदायक बना देता है, लेकिन इसका सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए तो यह जोखिम भरा भी हो सकता है। कई ड्राइवर इसे चालू तो कर लेते हैं, पर यह नहीं जानते कि कब और कहां इसका उपयोग करना सुरक्षित है। इसी लापरवाही की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। आइए आसान शब्दों में समझते हैं कि क्रूज कंट्रोल क्या है, इसे सही तरीके से कैसे इस्तेमाल करे।
नई तकनीकी के इस जमाने में वैसे तो गाड़ियों में कई तरह के खास फीचर मिल रहे हैं लेकिन करो क्रूज कंट्रोल का फीचर हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है। चलिए जानते है इस फीचर के सही उपयोग के बारे में पूरी जानकारी।
Cruise Control क्यो है सबकी पसंद
आजकल गाड़ियों में मिलने वाला फीचर क्रूज कंट्रोल हर किसी को पसंद आ रहा है। इस फीचर के जरिए कार एक तय स्पीड पर अपने आप चलती रहती है। इस फीचर को ऑन करने के बाद ड्राइवर (Car Driving Tips) को एक्सीलेरेटर का उपयोग करने की जरूरत नहीं होती है। इससे लम्बी दूरी की यात्राओं में थकान कम होती है और हाईवे पर ड्राइविंग ज्यादा आरामदायक हो जाती है। यही कारण है कि आजकल क्रूज कंट्रोल का फीचर (Cruise control feature) हर ड्राइवर को पसंद आ रहा है।
इन जगहों पर क्रूज कंट्रोल ऑन करने के नुकसान
क्रूज कंट्रोल का उपयोग हमेशा सोच-समझकर करना चाहिए। ज्यादा ट्रैफिक के दौरान इसे चालू नही करना चाहिए। वहीं, बारिश के मौसम या फिसलन भरी सड़कों पर इसका उपयोग जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि ऐसी परिस्थितियों में बार-बार गति कम-ज्यादा करनी पड़ती है, जो क्रूज कंट्रोल में संभव नहीं होता। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों और संकरी सड़कों पर भी इस फीचर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
इस तरह होता है सही उपयोग
क्रूज कंट्रोल का इस्तेमाल तभी करें जब आप हाईवे (Driving Tips In Hindi) पर हों और ट्रैफिक कम हो। सबसे पहले एक्सीलेरेटर की मदद से गाड़ी को मैन्युअली एक सुरक्षित और निर्धारित स्पीड तक पहुंचाएं। जब कार सही रफ्तार पकड़ ले, तब क्रूज कंट्रोल को एक्टिव करें। इसके बाद गाड़ी उसी स्पीड पर चलती रहेगी और आपको बार-बार एक्सीलेरेटर दबाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Cruise Control को कैसे करे ऑफ?
Cruise Control को बंद करना भी काफी आसान होता है। अगर अचानक सामने कोई दूसरी गाड़ी आ जाए, तो क्लच दबाते ही यह फीचर अपने आप निष्क्रिय हो जाता है। अगर क्लच की जगह ब्रेक लगा दे तो भी क्रूज कंट्रोल तुरंत बंद हो जाता है। जरूरत पड़ने पर आप दोबारा उसी स्पीड तक पहुंचकर इसे फिर से एक्टिव कर सकते हैं।
इन कारों में मिलता है क्रूज कंट्रोल का फीचर
फिलहाल, भारत में कई लोकप्रिय कारें क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ उपलब्ध हैं। इनमें Mahindra Thar, Tata Nexon, Tata Punch, Maruti Swift, Hyundai Creta, Maruti Brezza, Toyota Fortuner, Tata Harrier और Maruti Fronx जैसी गाड़ियां शामिल हैं। अलग-अलग सेगमेंट में मिलने वाला यह फीचर अब तेजी से आम होता जा रहा है।
क्रूज कंट्रोल सफर को आरामदायक तो बनाता है, लेकिन यह ड्राइवर की सजगता की जगह नहीं ले सकता। इसकी सही उपयोगिता तभी है जब इसे उचित समय, सही स्थान और अनुकूल परिस्थितियों में इस्तेमाल किया जाए। जरा-सी असावधानी इस सुविधा को जोखिम में बदल सकती है, इसलिए इसका प्रयोग हमेशा सावधानी और समझदारी के साथ करना चाहिए।
