Expressway News : हर रोज हजारों यात्री राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे से सफर करते हैं। ऐसे में कई बार एक्सप्रेसवे पर भारी जाम लग जाता है। कई बार तो इस जाम में 10 मिनट रूकना भी बेहाल कर देता है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक एक्सप्रेसवे (Expressway Updates) ऐसा है, जिस पर 32 घंटे का माह जाम लगा रहा है और जैसे ही यह एक्सप्रेसवे खुला, उसके बाद फिर सड़कों पर जाम लग गया।
भले ही देशभर में कई इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, लेकिन फिर भी एक्स्रपेसवे (Expressway News) पर जाम लगे रहना आम हो गया है। अब हाल ही में यात्रियों को एक एक्सप्रेसवे पर 32 घंटे तक इस जाम में फंसे रहने के चलते परेशानी हुई और जैसे ही यह एक्सप्रेसवे खुला फिर सड़कों पर जाम हो गया। आइए खबर में जानते हैं कि किस एक्सप्रेसवे पर 32 घंटे का माह जाम लगा हुआ था।
किस एक्सप्रेसवे पर लगा रहा जाम
साल 2002 में मुंबई से पुणे (Mumbai-Pune Expressway) के बीच के एक्सप्रेसवे का निर्माण किया गया है। अब इस एक्सप्रेसवे पर 3 फरवरी को एक हादसा हुआ, जिसके बाद 32 घंटे का जाम लगा था और जैसे ही आज जाम खुला तो फिर एक कार खराब होने से मीलों जाम लगा रहा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
पिछले दिनों यहां पर एक टैंकर पलट गया था, जिस वजह से यहां पर 32 घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान इस जाम में बच्चे, बूढ़े और महिलाएं भूखे, प्यासे परेशान रहे। कितनी मुश्किल से यह जाम खुला और आज फिर एक कार में दुर्घटना के बाद सड़के जाम हो गई। एक्सप्रेसवे के भोरघाट क्षेत्र में यह परेशानी आई है।
क्यों लगा इस एक्स्रपेसवे पर 32 घंटे का जाम
जानकारी के अनुसार आज 6 फरवरी को एक कार एक्सप्रेसवे पर अमृतांजन ब्रिज और खालापुर टोल प्लाजा (Khalapur Toll Plaza) के बीच खराब होने के चलते सैकड़ों वाहनों का काफिला रूक गया और फिर सड़क पर भयंकर ट्रैफिक जाम लग गया। इससे पहले इस एक्स्रपेसवे पर 3 फरवरी को भी मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर जाम (Traffic jam on Mumbai-Pune Expressway) लगा हुआ था। तभी से लेकर 32 घंटे तक इस सड़क पर जाम लगा। जैसे ही यह जाम हटा तो आज सुबह फिर एक कार खराब होने के चलते जाम लग गया।
कब तक नहीं होगा सामान्य यातायात बहाल
शासन के अनुसार इस दौरान रिकवरी टीम मौजुद है, लेकिन अधिकारियों ने अलर्ट किया है कि जब तक पुणे-मुंबई कैरिजवे परप फंसे सभी वाहन हट नहीं जाते हैं, तब तक सामान्य यातायात बहाल (normal traffic restored) नहीं होगा, क्योंकि आज जो जाम लगा है, उसका कारण भी कहीं न कहीं वो टैंकर हादसा ही है, जो 3 फरवरी की शाम 5 बजे हुआ था। ऐसे में अधिकारियों ने सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक रोकना ही सही समझा, लेकिन यह जाम लगभग 32 घंटे रहा। इस दौरान लोगों को खाने-पीने या शौचालय की सुविधा के चलते काफी परेशानी हुई।
कब बना था मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे
जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को यशवंतराव चौहान मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Yashwantrao Chauhan Mumbai-Pune Expressway) भी कहा जाता है, ये देश की सबसी महत्वपूर्ण और व्यस्त सड़क मानी जाती है। साल 2002 में इस सड़क का निर्माण हुआ था और यह एक्सप्रेसवे देश का पहला 6 लेन एक्सप्रेसवे भी है। इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 94 किलोमीटर है और इसे पूरी तरह कंक्रीट से निर्मित किया गया है। उस समय में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का निर्माण 1,630 करोड़ रुपये में हुआ था।
कितने समय में पूरा होगा मुंबई से पुणे का सफर
मुंबई और पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai and Pune Expressway) के बनने के बाद दोनों शहरों के बीच का सफर आधा रह गया है। इससे पहले मुंबई से पुणे पहुंचने में 4 से 5 घंटे का वक्त लगता था, लेकिन जैसे ही यह एक्सप्रेसवे तैयार हुआ तो यह दूरी 4 से 5 घंटे में से कम होकर 1 से 1.5 घंटे रह गई। जब इस एक्सप्रेसवे को तैयार किया गया तो उस समय में 6 सुरंगें बनाई गई हैं, जिनमे खंडाला टनल, भाटन टनल प्रमुख हैं, ये टनल पश्चिमी घाट की पहाडि़यों से होकर जाती हैं। वाहनचालक इस एक्सप्रेसवे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से वाहन चला सकते हैं।
