Haryana new sector : हरियाणा सरकार अब प्रदेश के विकास को नई रफ्तार दे रही है। अब जल्द ही हरियाणा के एक शहर में नया सेक्टर बसाया जाने का प्लान है। सरकार (Haryana news) के इस कदम से रियल एस्टेट बाजार में नया बूम आएगा। अब इस नए सेक्टर को बसाने के लिए टेंडर खुल गया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं विस्तार में इस बारे में –
सरकार हरियाणा में नए-नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही है ओर शहरों को आधुनिक बनाने की कोशिश कर रही है। अब जल्द ही हरियाणा के एक शहर में नया सेक्टर बसाए जाने का प्लान है। इसके लिए टेंडर ओपन कर दिया गया है। अगर आप भी हरियाणा के इस शहर में घर लेना चाहते हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि नए सेक्टर (Haryana new sector ) में जमीन के रेट क्या होंगे।
कहां बसाया जाएगा ये नया सेक्टर
दरअसल, आपको बता दें कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (Haryana Urban Development Authority) की ओर से पंचकूला के 95.12 एकड़ इलाके में सेक्टर-27 पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स विकसित किए जाने का प्लान है, जिसमे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सीवरेज, पानी, स्ट्रॉम वाटर पाइप लाइन के कार्य (pipeline works) की समाप्ति के लिए टेंडर खोल दिया है। बता दें कि इसमे छोटे बड़े मिलाकर कुल टोटल 388 आवासीय प्लॉट मौजुद हैं।
कहां पर मौजुद होंगे कितने प्लॉट
जैसे ही यहां पर बुनियादी सुविधाएं पूरी हो जाती है तो इसके बाद विभाग इन प्लॉट की नीलामी (Plot auction) करेगा। बता दें कि इन प्लॉट में से एक कनाल के 8 प्लॉट मौजुद होंगे और 14 मरला के 52 प्लॉट होंगे। इसके साथ ही 10 मरला के 70 प्लॉट, 8 मरला के 44 प्लॉट, 6 मरला के 43, 5 मरला के 133, 4 मरला के 38 प्लॉट होंगे। इसके साथ ही प्राइमरी स्कूल के लिए 0.50 एकड़ विकसित किया जाने का प्लान है और प्ले ग्राउंड को 1.05 एकड़ में विकसित किया जाएगा और क्रैच 0.19 एकड़ में विकसित होगा और क्लब/कम्युनिटी सेंटर को 2.70 एकड़ में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा पार्क और ओपन स्पेस (Parks and Open Space) को 0.1 एकड़, रोड और पार्किंग को 10.01 एकड़ में बसाया जाएगा।
कितने होंगे प्लॉट के रेट
बता दें कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (Haryana Urban Development Authority) को जब एचएमटी की जमीन मिली है, उसके बाद से पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स के विकास को नई उड़ान मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक इस सेक्टर में 60 से 65 हजार रुपये स्क्वेयर यार्ड के रेट से भुगतान होगा, जिसमे से 4 मरले से लेकर 1 कनाल तक प्लॉट के लिए 5 कैटेगरी तय हुई हैं। शहर से एचएमटी से महज 10 मिनट दूर है, इस हिसाब से पंचकूला के पास सेक्टर होंगे।
ड्रॉ करने के बाद इतने समय में विकसित होगा प्रोजेक्ट
hsvp के नियमों के मुताबिक सेक्टरों के प्लॉटों का ड्रॉ (Draw of plots for sectors) करते ही 3 साल का समय मिलता हैं, जिसमें एचएसवीपी सेक्टर को विकसित करता है। इसेम सड़क, पार्क की डिमार्केशन, प्लॉटों की डिमार्केशन के साथ कब्जा, सीवरेज, पानी सप्लाई आदि सुविधाएं शामिल है। इसके साथ ही जब तक प्लॉटों पर निर्माण काम या फिर पजेशन नहीं देता है तो वहां सड़क को सेकेंड लेयर तक निर्मित किया जाता है।
बता दें कि सेक्टर-27 पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स (Sector-27 Pinjore-Kalka Urban Complex) विकसित किया जा रहा है। सर्वें का काम तकरीबन पूरा हो गया है और अब सीवरेज पानी, स्ट्रॉम वाटर पाइप लाइन के कार्य के लिए टेंडर खोला गया है।
