Gold silver rate : सोने और चांदी की कीमतों ने मार्केट में डर का माहौल बना रखा है। पिछले महीने सोने और चांदी की कीमतें हाई लेवल के रिकॉर्ड पर बैठी थी, लेकिन महीने के अंत में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली। अब फिर सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर चला हुआ है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं सोने और चांदी की कीमतों को लेकर कोई भविष्यवाणी के बारे में विस्तार से।
सोने और चांदी की कीमतों ने इन दिनों दुनिया भर के बाजारों में हलचल मचा रखी है। पिछले कई महीनो से सोने और चांदी की कीमतें लगातार ऊपर की ओर भाग रही थी, लेकिन 29 जनवरी को कुछ ऐसा हुआ की कीमतों में अचानक से गिरावट आनी शुरू हो गई और अब कीमतें कभी ऊपर तो कभी नीचे की तरफ होती रहती हैं। सोने और चांदी की कीमतों को लेकर एक्सपर्ट्स (Gold or silver experts) की तरफ से भी कई तरह की भविष्यवाणी की गई है तथा लोगों के मन में भी इनकी कीमतों से जुड़े अनेकों सवाल पैदा हो रहे हैं।
सोने और चांदी की कीमतों में अचानक आई इस गिरावट (Gold or silver rate down) ने निवेशकों के मन में डर का माहौल पैदा कर दिया तथा कीमतों को कम होते देख खरीदारों के मन में लड्डू फूटते हुए नजर आए। एक्सपर्ट्स की तरफ से सोने और चांदी की कीमतों को लेकर कई तरह के अंदाज लगाए गए हैं वहीं लोगों के मन में भी सवाल चल रहा है कि 2026 के अंत तक सोने और चांदी की कीमतें कहां पहुंच जाएंगी
आज एमसीएक्स पर चांदी की कीमतें
आज एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों (silver prices on MCX) में भी बड़ा बदलाव हुआ है। आज 7 फरवरी 2026 की शाम एमसीएक्स पर चांदी के ताजा भाव (Latest silver prices on MCX) 2,44,597 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं, वहीं एमसीएक्स पर सोने की कीमतों की बात की जाए तो फिलहाल सोने की कीमतें 1,54,526 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड (Latest gold prices on MCX) कर रही है।
एक्सपर्ट्स का क्या कहना
पिछले दिनों बढ़ रही सोने और चांदी की कीमतों (gold or silver news) को देख एक्सपर्ट्स की तरफ से कहा जा रहा था कि वर्ष 2026 के अंत तक सोने और चांदी की कीमतें काफी ज्यादा ऊपर पहुंच जाएंगी, लेकिन बीते तीन-चार दिन से आ रही गिरावट को देख निवेशक डरे हुए हैं। अभी भी कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि वर्ष 2026 के अंत तक चांदी की कीमतें 5 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तथा सोने के भाव इस साल के अंत तक 2,30,000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो जाएंगे।
