Haryana Weather : देश के कई इलाकों में ठंड ने अपने पैर जमा रखे हैं। ठंड के इस मौसम में आईएमडी की तरफ से हरियाणा राज्य के कई जिलों में बरसात से जुड़ा अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा में 48 घंटे तक बरसात का दौर चलने वाला है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं किस दिन से शुरू होगी हरियाणा में झमाझम बरसात।
हरियाणा राज्य में फिलहाल ठंड का मौसम बना हुआ है। ठंड के साथ-साथ सुबह के समय कोहरा भी लोगों को काफी परेशान कर रहा है। दिन के समय कहीं-कहीं धूप तो देखने को मिल जाती है लेकिन शीतलहर चलती रहती है। मौसम विभाग (Latest Weather Updates) की तरफ से कहा गया है कि अब जल्द ही हरियाणा का मौसम करवट लेने जा रहा है और 48 घंटे हरियाणा वासियों को बरसात झेलनी पड़ सकती है। बताया जा रहा है की बरसात की वजह से हरियाणा की तापमान में एक बार फिर से ज्यादा गिरावट आने वाली है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं हरियाणा में कहां-कहां होगी बरसात और किस दिन से होगी शुरू।
पिछले दो या तीन दिन से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए इस अपडेट से पता चला है कि लोगों को एक बार फिर से ठंड और बरसात (Rain Alert) का सामना करना पड़ सकता है।
इस दिन से शुरू होगा बरसात का दौर
मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में जल्द ही बरसात (IMD Rain Alert) अपने कदम रखने जा रही है। आईएमडी (IMD Update) की तरफ से जारी किए गए अपडेट में बताया गया है कि 8 फरवरी तक मौसम सुहावना बना रहेगा, लेकिन 9 और 10 फरवरी को हरियाणा प्रदेश जिलों में बरसात अपने कदम रख सकती है।
अगलें दो दिन बादल छाए रहेंगे
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग (Weather Updates) के सीनियर साइंटिस्ट का कहना है कि 10 फरवरी तक लगातार 2 पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से हरियाणा प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि 7 और 8 फरवरी को प्रदेश के कई राज्यों में बादल छाए रहेंगे तथा तेज हवाएं चलेंगी।
9 फरवरी की सुबह प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बरसात (Rain Alert News) देखने को मिल सकती है, वही रात के समय तापमान में गिरावट आ सकती है और कई इलाकों में छिटपुट बरसात देखने को मिल सकती है। 10 फरवरी के दिन प्रदेश के कई इलाकों में मध्यम बरसात तथा कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।
