Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अब राज्य में कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ रही और दिन में धूप में लोगों को राहत मिल रही है। अब इसी बीच हरियाणा के मौसम पर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। अब यहां पर जल्द ही मौसम (Haryana Weather ) करवट लेने वाला है और जल्द ही बारिशर का सिलसिला शुरू होने वाला है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-
फरवरी माह का पहला सप्ताह बीतने को है और ऐसे में हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। अभी राज्य में सुबह- रात के समय ठंड महसूस की जा रही है और दिन में अच्छी खासी धूप निकल रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा में झमाझम बारिश (haryana Weather Alert) को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में
कमजोर पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव
मौसम विभाग का कहना है कि सूबे में आज 7 फरवरी 2026 से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (Weak western disturbance active) हो रहा है, जिसका असर प्रदेश में देखने को मिलेगा। इस दौरान कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है और इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है।
लगातार बढ़ रहा हरियाणा का तापमान
हरियाणा (Haryana Ka Mausam) में सर्दी के बीच ही अब दिन के तापमान में इजाफा हो रहा है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 1.2°C की बढ़ौतरी देखी गई है, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली है। आज 7 फरवरी को हरियाणा में सबसे ज्यादा तापमान (high temperature in haryana) फरीदाबाद में रिकॉर्ड किया गया है, जहां तापमान 24.1°C तक पहुंच गया। दिन में धूप के चलते तापमान बढ़ा है, लेकिन अभी रात में ठंड का एहसास हो रहा है।
आगामी दिनों में कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा के तापमान (temperature of haryana) में उतार-चढ़ाव जारी है। आईएमडी के मुताबिक 9 व 10 फरवरी को मौसम फिर बदल सकता है और अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं,10 फरवरी तक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा के मौसम में बदलाव बना रह सकता है। पहले पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज 2 फरवरी (Haryana Weather Forecast) और कल 8 फरवरी को आंशिक बादलवाई रह सकती है और तेज गति से हवाएं चलने के आसार है।
