Weather Forecast : पिछले काफी दिनों से मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। बता दें कि अब दिल्ली और हरियाणा (Haryana ka mausam) से ठंड पूरी तरह से गायब हो गई है। इसके साथ ही में मौसम विभाग ने बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। खबर के माध्यम से जानिये आपके राज्य का मौसम कैसा रहेगा।
हरियाणा, दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में मौसम का हाल पूरी तरह से बदल गया है। अब दिल्ली और हरियाणा से ठंड पूरी तरह से गायब हो गई है। इसके साथ ही में आने वाले कुछ दिनों में बारिश (Rain Alert) का सिलसिला भी जारी रहने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली हरियाणा समेत देश के कई अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
मौसम विभाग ने जारी किये ताजा आंकड़े-
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 7 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप खिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। दिन के तापमान (aaj ka mausam) में बढ़ोतरी दर्ज किये जाने की संभावना है। इससे मौसम न सिर्फ सुहावना होगा बल्कि हल्का गर्म भी महसूस हो सकता है। दिन के समय ठंड का प्रभाव काफी हद तक कम रहेग। साथ ही में लोग बिना परेशानी बाहरी गतिविधियों (Weather Today) का भी लुफ्त उठा सकते हैं।
पश्चिमी दिशा में चलेगी तेज जेट स्ट्रीम-
इसके साथ ही में 7 फरवरी, शनिवार को पश्चिमी दिशा से बहने वाली तेज जेट स्ट्रीम का प्रभाव भी देखा जा सकता है। इसके चलते आसमान में ऊंचाई (Today weather News) पर हल्के और बिखरे हुए बादल नजर आ सकते हैं। इन बादलों की वजह से कुछ समय के लिए धूप कमजोर पड़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि पूरे दिन मौसम आरामदायक बना रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
दिल्ली और एनसीआर का मौसम रहेगा साफ-
मौसम विभाग के मुताबिक 5 से 10 फरवरी के बीच दिल्ली और एनसीआर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस अवधि के दौरान सुबह के समय हल्का कोहरा (Weather Forecast) छाया रहने की उम्मीद है। 6 और 7 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
इतना होगा अधिकतम तापमान-
आगे चलकर 8, 9 और 10 फरवरी को अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस (aaj ka mausam) तक पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल इस पूरे समय के लिए मौसम विभाग की ओर से किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय-
मौसम विभाग के मुताबिक 9 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में एक बार फिर बदलाव दर्ज किया जा सकता है। 9 फरवरी की रात से 10 फरवरी के दौरान एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक, बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
