illegal colonies : हरियाणा में पिछले काफी समय से प्रगति कार्य रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब सरकार ने हरियाणा में बनने वाली अवैध कॉलोनियों (illegal colonies Latest Update) पर एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत 13 एकड़ भूमि पर पीला पंजा चलाया है। खबर के माध्यम से जानिये इन कॉलोनियों के बारे में-
लगातार बन रही अवैध कॉलोनियों पर हरियाणा सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि अब सरकार (Government Latest Update) 13 एकड़ भूमि पर पीला पंजा चला है। इसकी वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से हरियाणा में बनने वाली इन अवैध कॉलोनियों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानत हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी-
सोनीपत प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम
सोनीपत में प्रशासन ने गुरुवार को एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि सरकार ने गोहाना में महमूदपुर रोड और नगर गांव की राजस्व संपदा में 13.5 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों (Sonipat illegal colonies) को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अजमेर सिंह के मुताबिक, ये कार्रवाई उपायुक्त सुशील सारवान के निर्देश पर की गई है।
डीटीपी ने कही ये बात
डीटीपी अजमेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि कार्रवाई के दौरान एक निर्माणाधीन मकान, 25 डीपीसी, दो प्लाटों की चारदीवारी, सीवरेज सिस्टम के ढांचे और कच्चे व पक्के रास्तों को ध्वस्त (Gohana illegal construction) कर दिया गया है। उन्होंने बताया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध कॉलोनी के निर्माण की अनुमति प्रदान नहीं की गई है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई जाने वाली है।
आम लोगों की बढ़ी परेशानी
डीटीपी ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लाट खरीदने से बचाव करें। ऐसी कॉलोनियों में सरकार द्वारा सडक, पानी, सीवरेज और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं (illegal construction in Haryana) उपलब्ध नहीं करवाई जातीं है। इसकी वजह से लोगों का मेहनत का पैसा भी जोखिम में पड़ता नजर आ रहा है। प्लाट खरीदने से पहले इस बात को जरूर से जान लेना चाहिए कि संबंधित कॉलोनी नियमानुसार स्वीकृत (illegal colonies News) है या फिर नहीं। गुरुवार को कार्रवाई ड्यटी मजिस्टेट्र एसडीओ अशोक कुमार की देखरेख में पुलिस बल के साथ की गई है।
