DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच अब तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती नजर आ रही है। हालिया आर्थिक आंकड़ों और सरकारी संकेतों (government signals) के बाद यह सवाल जोर पकड़ने लगा है कि आखिर DA बढ़ोतरी का आधिकारिक ऐलान कब किया जाएगा… तो चलिए आइए जान लेते है नीचे इस खबर में-
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जल्द ही राहत भरी खबर आ सकती है। लेबर ब्यूरो द्वारा दिसंबर 2025 का AICPI-IW डेटा जारी होने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (DA-DR) में 2-2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, वास्तविक बढ़ोतरी कितनी होगी, इसका फैसला सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार अगले महीने यानी मार्च 2026 में इस बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। बता दें कि 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है, लेकिन आठवें वेतन आयोग (8th pay commission news) की सिफारिशें लागू होने तक महंगाई भत्ते की गणना 7th CPC के बेसिक वेतन के आधार पर ही की जाती रहेगी।
सरकारी कर्मचारियों (government employees) को महंगाई के असर से राहत देने के लिए महंगाई भत्ता (DA) दिया जाता है। केंद्र सरकार साल में दो बार-जनवरी और जुलाई में-DA में संशोधन करती है, जिसकी गणना बेसिक वेतन (Calculate Basic Pay) पर होती है। DA बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी बढ़ती है, जबकि महंगाई राहत (DR) में वृद्धि से पेंशनर्स की कुल पेंशन में इजाफा होता है। DA और DR की गणना AICPI-IW के 12 महीने के औसत आंकड़ों के आधार पर की जाती है।
जानें क्या होता है AICPI‑IW-
AICPI-IW यानी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स–इंडस्ट्रियल वर्कर्स एक मासिक सूचकांक है, जो तय बास्केट में शामिल वस्तुओं और सेवाओं के खुदरा दामों (retail prices of goods and services) में समय के साथ होने वाले बदलाव को मापता है। लेबर ब्यूरो हर महीने इसका डेटा जारी करता है, जिसका इस्तेमाल लाखों मजदूरों और कर्मचारियों के वेतन और महंगाई भत्ते (DA) की गणना के लिए किया जाता है।
“2% DA बढ़ोतरी की चर्चा क्यों?”
दिसंबर 2025 के लिए AICPI-IW का आंकड़ा 148.2 दर्ज किया गया है। इसके आधार पर 12 महीने का औसत AICPI-IW 145.54 निकलता है। तय फॉर्मूले से गणना करने पर महंगाई भत्ता (DA) 60.33% बनता है, जिसे राउंड फिगर में 60% माना जाएगा।
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों का मौजूदा महंगाई भत्ता (dearness allowance) 58% है। ऐसे में यदि DA 60% तक पहुंचता है, तो इसमें 2% की बढ़ोतरी बनती है। इसी वजह से 2% DA हाइक की चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि सरकार मार्च में इसकी घोषणा कर सकती है, और यह ऐलान होली (holi) से पहले भी किया जा सकता है।
बता दें कि केंद्र सरकार ने जून 2025 के AICPI‑IW आंकड़े के आधार पर DA में 3% की बढ़ोतरी की थी, जिससे DA 55% से बढ़कर 58% हो गया। सरकार ने यह बढ़ोतरी अक्टूबर 2025 में नोटिफाई की थी।
कैसे निकाला जाएगा जनवरी 2026 के लिए DA-
पहले दिसंबर 2025 के DA का कैलकुलेशन समझते हैं. DA का कैलकुलेशन इस फॉर्मूला से होता है-
DA% =
{12-month average of AICPI-IW (base 2001)−261.42}
——–
261.42 × 100
लेकिन पहले 2016 बेस ईयर के इंडेक्स को 2001 बेस ईयर में बदलना होगा, जिसके लिए 2.88 का फ़ैक्टर लगाया जाता है। 2.88 का यह फैक्टर 2016 वाले नए बेस को 2001 वाले पुराने बेस के बराबर करने के लिए निकाला गया है।
₹20 हजार से 1 लाख वालों को कितना फायदा-
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 58% महंगाई भत्ता मिल रहा है। यदि इसमें 2% की बढ़ोतरी होती है, तो DA बढ़कर 60% हो जाएगा, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में सीधा इजाफा होगा। नीचे 58% और संभावित 60% DA के आधार पर अलग-अलग बेसिक सैलरी (basic salary) पर कुल वेतन और मासिक बढ़ोतरी (monthly salary) का आकलन किया गया है, जिससे बढ़त को आसानी से समझा जा सकता है।
जिनकी बेसिक सैलरी ₹20,000 है-
58% DA पर कुल वेतन: ₹31,600
60% DA पर कुल वेतन: ₹32,000
मासिक बढ़ोतरी: ₹400
जिनकी बेसिक सैलरी ₹30,000 है-
58% DA पर कुल वेतन: ₹47,400
60% DA पर कुल वेतन: ₹48,000
मासिक बढ़ोतरी: ₹600
जिनकी बेसिक सैलरी 40,000 है-
58% DA पर कुल वेतन: ₹63,200
60% DA पर कुल वेतन: ₹64,000
मासिक बढ़ोतरी: ₹800
जिनकी बेसिक सैलरी ₹50,000 है-
58% DA पर कुल वेतन: ₹79,000
60% DA पर कुल वेतन: ₹80,000
मासिक बढ़ोतरी: ₹1,000
जिनकी बेसिक सैलरी ₹60,000 है-
58% DA पर कुल वेतन: ₹94,800
60% DA पर कुल वेतन: ₹96,000
मासिक बढ़ोतरी: ₹1,200
जिनकी बेसिक सैलरी ₹70,000 है-
58% DA पर कुल वेतन: ₹1,10,600
60% DA पर कुल वेतन: ₹1,12,000
मासिक बढ़ोतरी: ₹1,400
जिनकी बेसिक सैलरी ₹80,000 है-
58% DA पर कुल वेतन: ₹1,26,400
60% DA पर कुल वेतन: ₹1,28,000
मासिक बढ़ोतरी: ₹1,600
जिनकी बेसिक सैलरी ₹90,000 है-
58% DA पर कुल वेतन: ₹1,42,200
60% DA पर कुल वेतन: ₹1,44,000
मासिक बढ़ोतरी: ₹1,800
जिनकी बेसिक सैलरी ₹1,00,000 है
58% DA पर कुल वेतन: ₹1,58,000
60% DA पर कुल वेतन: ₹1,60,000
मासिक बढ़ोतरी: ₹2,000 तक-
कुल मिलाकर, केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी (central employees salary) में सालाना करीब 4,800 रुपये से 24,000 रुपये तक की बढ़ोतरी संभव है। वहीं, जिन कर्मचारियों का बेसिक वेतन (basic salary of employees) 1 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें इससे भी ज्यादा लाभ मिल सकता है। हालांकि, DA में वास्तविक बढ़ोतरी को लेकर फिलहाल केवल अनुमान लगाए जा रहे हैं। अंतिम फैसला और सटीक आंकड़े सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होंगे।
