Gold-Silver Price : पिछले काफी समय से चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही थी, वहीं अब इसकी कीमतों में तेजी का दौर बना हुआ है। आज एक बार फिर से सोने (Gold rate) और चांदी की कीमतों में बढ़ौतरी दर्ज की गई है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने और चांदी के ताजा रेट के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
आज एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। कीमतों में तेजी का ये दौर आने वाले दिनों में भी बना रहने वाला है। इसकी वजह से निवेशकों (Investment Tips) की परेशानी बढ़ रही है, तो वहीं दूसरी ओर निवेशकों को इसकी वजह से काफी लाभ हो रहा है। खबर के माध्यम से जानिये आज सोने और चांदी का क्या रेट चल रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी का रेट-
फरवरी के पहले सप्ताह में ही अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर की चाल का प्रभाव भारतीय सर्राफा बाजार पर साफ नजर आ रहा था। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों (Chandi ka rate) में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा था। 8 फरवरी को देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही में अलग-अलग नामी ज्वैलर्स के रेट (Gold Price) में हल्का अंतर भी देखने को मिला।
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में इस रेट मिल रहा है गोल्ड
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स (MALABAR GOLD AND DIAMONDS) की वेबसाइट के मुताबिक 8 फरवरी को 22 कैरेट सोने का भाव करीब 14,355 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। इसके साथ ही में 10 ग्राम 22 कैरेट सोना लगभग 1,43,550 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। कंपनी ने उपभोक्ताओं को फर्जी ऑफर (Gold Price Today) और लिंक से सावधान रहने की सलाह भी दी है। मलाबार के रेट देशभर में लगभग समान रखे गए हैं, इसकी वजह से ग्राहकों को एक समान कीमत पर खरीदारी का भरोसा मिल रहा है।
कल्याण ज्वैलर्स में सोने की कीमत
कल्याण ज्वैलर्स (KALYAN) के मुताबिक जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में 24 कैरेट सोना 15,660 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 14,355 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। हालांकि 18 कैरेट सोने की कीमत 11,745 रुपये प्रति ग्राम के आसपास कारोबार (KALYAN Gold Price) कर रहा है। कल्याण के आंकड़ों में बीते दिन की तुलना में कीमतों में बढ़त दिखाई दी, जिससे निवेशकों और खरीदारों की दिलचस्पी बढ़ी है।
तनिष्क पर सोने का रेट
तनिष्क (TANISHQ Gold Price) की वेबसाइट पर 8 फरवरी को 22 कैरेट सोने की कीमत 14,395 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार करती नजर आ रही है। 10 ग्राम 22 कैरेट सोना लगभग 1,43,950 रुपये में उपलब्ध रहा। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 11,778 रुपये प्रति ग्राम पर देखा गया।
जॉयालुक्कास में सोने का रेट
जॉयालुक्कास (JOYALUKKAS Gold Rate) के मुताबिक कई राज्यों में 22 कैरेट सोने की कीमत 14,355 रुपये प्रति ग्राम के आसपास कारोबार कर रही है। अलग अलग राज्यों में टैक्स और मेकिंग चार्ज की वजह से अंतिम कीमत में अंतर देखने को मिल सकता है।
चांदी का ये है भाव
चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो दो दिन से काफी उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक जहां कल चांदी के भाव में 25,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं आज चांदी के रेट (Silver Price Today) में 10,000 रुपये की बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। गुडरिटर्न्स पर आज शनिवार का चांदी का रेट 2,85,000 रुपये प्रति किलो बताया गया है।
