Gold Rate Today : सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। हाल ही में सोने की कीमतों को लेकर एक नई रिपोर्ट पैश की गई है। इसमें बताया गया है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमत (Gold Price in Dollar) 6300 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाएगी। खबर के माध्यम से जानिये सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।
पिछले काफी समय से सोने की कीमतों में गिरावट का दौर बना हुआ है। आज लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट (Gold Price Fall) आई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कीमतों में गिरावट का ये दौर आने वाले दिनों में खत्म होने वाला है। ऐसे में कुछ ही दिनों में इसका रेट 6300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगा। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
आज इस रेट मिल रहा है सोना-
सोने की कीमतों में गिरावट का दौर बना हुआ है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन नीचे आ गई है। आज 8 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 153850 रुपये प्रति 10 ग्राम (10 gram Price Fall) रह गया है। मुंबई में कीमत 153700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4887.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली में सोने का रेट-
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 153850 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Price) पर कारोबार कर रही है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत देखें तो ये 141040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने की कीमत-
फिलहाल मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (22K Gold Rate) 140890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। हालांकि 24 कैरेट सोने की कीमत 153700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
पुणे और बेंगलुरु में सोने का भाव-
पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 154410 रुपये प्रति 10 ग्राम (24K Gold Rate) और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 140890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर के हिसाब से जानिये सोने की कीमत-
दिल्ली
22 कैरेट सोना : 141040 रुपये
24 कैरेट सोना : 153850 रुपये
मुंबई
22 कैरेट सोना : 140890 रुपये
24 कैरेट सोना : 153700 रुपये
अहमदाबाद
22 कैरेट सोना : 140940 रुपये
24 कैरेट सोना : 153750 रुपये
चेन्नई
22 कैरेट सोना : 140890 रुपये
24 कैरेट सोना : 153700 रुपये
कोलकाता
22 कैरेट सोना : 140890 रुपये
24 कैरेट सोना : 153700 रुपये
हैदराबाद
22 कैरेट सोना : 140890 रुपये
24 कैरेट सोना : 153700 रुपये
जयपुर
22 कैरेट सोना : 141040 रुपये
24 कैरेट सोना : 153850 रुपये
भोपाल
22 कैरेट सोना : 140940 रुपये
24 कैरेट सोना : 153750 रुपये
लखनऊ
22 कैरेट सोना : 141040 रुपये
24 कैरेट सोना : 153850 रुपये
चंडीगढ़
22 कैरेट सोना : 141040 रुपये
24 कैरेट सोना : 153850 रुपये
एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी-
जेपी मॉर्गन ने उम्मीद जताई है कि साल के आखिर तक सोने की कीमतें (Gold price in Dollar) 6300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएंगी। सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की ओर से डिमांड के चलते ऐसा होगा। उम्मीद लगाई जा रही है कि 2026 में सेंट्रल-बैंकों की ओर से सोने की खरीद 800 टन रह सकती है।
चांदी की ये है कीमत-
चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर अभी भी गिरावट बनी हुई है। 8 फरवरी की सुबह कीमत लुढ़ककर 274900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। 30 जनवरी को चांदी (Silver Price Today) का 4 लाख रुपये से ज्यादा था। विदेशी बाजारों में हाजिर कीमत 74 डॉलर प्रति औंस पर है। निर्मल बंग सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट और कमोडिटीज रिसर्च हेड का मानना है कि चांदी की कीमतों तेजी का दौर अभी के लिए खत्म हो गया है। अब किसी भी उछाल (Gold Price Hike) का यूज इसे बेचने के लिए किया जाना चाहिए, खरीदने के लिए नहीं। बहुत ज्यादा और अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव के कारण यह मेटल लगभग ट्रेड करने लायक नहीं रह गया है।
