Haryana – हरियाणा के एक शहर में प्रॉपर्टी बाजार में अचानक आई तेजी ने निवेशकों और आम लोगों दोनों को चौंका दिया है। हालिया ई-नीलामी में यहां छोटे से प्लॉट की कीमत करोड़ों रुपये तक पहुंच गई, जो गुरुग्राम जैसे बड़े रियल एस्टेट हब (real estate hub) की याद दिलाती है…आइए नीचे खबर में जान लेते है यहां के प्रोपर्टी के दाम-
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा पंचकूला में आयोजित रिहायशी और व्यावसायिक संपत्तियों की ई-नीलामी (E-auction) को जबरदस्त प्रतिसाद मिला। नीलामी के दौरान 50 वर्ग गज का एक रिहायशी प्लॉट 1.30 करोड़ रुपये में बिका, जबकि 423 वर्ग गज की संपत्ति 11.63 करोड़ रुपये में नीलाम हुई।
शहर के प्रमुख सेक्टरों में स्थित रिहायशी प्लॉट्स (residential plots) और कमर्शियल साइट्स (commercial sites) पर जमकर बोली लगी। सेक्टर-26, 27, 28 और सेक्टर-4 के रिहायशी प्लॉट्स को लेकर निवेशकों में खास उत्साह देखा गया। वहीं, कमर्शियल श्रेणी में बूथ, एससीओ और डीएसएस साइट्स की ई-नीलामी (E-auction of DSS sites) में भी निवेशकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
ई-नीलामी से एचएसवीपी को अच्छी-खासी आमदनी (HSVP gets good income from e-auction) हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, पंचकूला में बेहतर सड़क नेटवर्क, मजबूत मूलभूत सुविधाएं और तेजी से हो रहे विकास कार्यों के चलते निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इस नीलामी से प्राधिकरण को करोड़ों रुपये का राजस्व मिला है। एचएसवीपी को उम्मीद है कि आने वाली नीलामियों (auctions) में भी इसी तरह उत्साह बना रहेगा।
रिहायशी प्लाॅट्स पर दिखा खास क्रेज-
– सेक्टर-28 में प्लाट नंबर 219-पी (231 वर्ग गज) -4 करोड़ 9 लाख 24 हजार 100 रुपये
– सेक्टर-26 में प्लाट नंबर 95-पी (423 वर्ग गज) -11 करोड़ 63 लाख 73 हजार रुपये
– सेक्टर-28 में प्लाट नंबर 195-पी (136.96 वर्ग गज) -2 करोड़ 90 लाख 36 हजार 100 रुपये
– सेक्टर-28 में प्लाट नंबर 495-पी (50 वर्ग गज) – 1 करोड़ 3 लाख 3 हजार 400 रुपये
– सेक्टर-26 में प्लाट नंबर 149-पी (420 वर्ग गज) -11 करोड़ 66 लाख 67 हजार 100 रुपये
– सेक्टर-28 में प्लाट नंबर 44-पी (50 वर्ग गज) – 96 लाख 63 हजार 400 रुपये
– सेक्टर-27 में प्लाट नंबर 306-पी (395 वर्ग गज) – 7 करोड़ 14 लाख 59 हजार रुपये
– सेक्टर-27 में प्लाट नंबर 307-पी (325 वर्ग गज) – 8 करोड़ 1 लाख 95 हजार 200 रुपये
– सेक्टर-28 में प्लाट नंबर 227-पी (231 वर्ग गज)- 3 करोड़ 8 लाख 58 हजार 100 रुपये
– सेक्टर-28 में प्लाट नंबर 1495-पी (252.84 वर्ग गज) – 4 करोड़ 96 लाख 77 हजार 200 रुपये
– सेक्टर-28 में प्लाट नंबर 1565-पी (185 वर्ग गज) -4 करोड़ 63 लाख 23 हजार 900 रुपये
– सेक्टर-28 में प्लाट नंबर 159-पी (147.6 वर्ग गज) – 2 करोड़ 6 लाख 23 हजार 800 रुपये
– सेक्टर-4 में प्लाट नंबर 947-पी (420 वर्ग गज) – 8 करोड़ 81 लाख 46 हजार 800 रुपये
– सेक्टर-28 में प्लाट नंबर 178-पी (144 वर्ग गज) – 2 करोड़ 61 लाख 65 हजार 100 रुपये
– सेक्टर-28 में प्लाट नंबर 189-पी (136.96 वर्ग गज) – 3 करोड़ 5 लाख 56 हजार रुपये
कमर्शियल प्राॅपर्टी में भी रही जोरदार प्रतिस्पर्धा-
– सेक्टर-24 का बूथ नंबर 19-पी – 1.75 करोड़ रुपये
– सेक्टर-24 का बूथ नंबर 40-पी – 1.72 करोड़ रुपये
– सेक्टर-25 का एससीओ नंबर 108-पी – 7 करोड़ 2 लाख 81 हजार 200 रुपये
– सेक्टर-25 का एससीओ नंबर 138-पी – 10.24 करोड़ रुपये
– सेक्टर-20 का एससीओ नंबर 534-पी – 8.22 करोड़ रुपये
– सेक्टर-20 की डीएसएस नंबर 460-पी- 5.87 करोड़ रुपये
